फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अलग अलग थाना पुलिस ने दबोचे चोर और स्नैचर

अलग अलग थाना पुलिस ने दबोचे चोर और स्नैचर

Thu, 10 Jan 2019 01:50 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
अलग अलग थाना पुलिस ने दबोचे चोर और स्नैचर
फोटो सहित
विज्ञापन


पुलिस ने दबोचे दो चोर और स्नैचर
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने आठ मोबाइल, सात व्हीकल, एक लैपटॉप और 10 नशीले इंजेक्शन बरामद किए
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे झपटमारी और व्हीकल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों कब्जे से पुलिस ने आठ मोबाइल, सात व्हीकल, एक लैपटॉप और 10 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान हिमाचल के सिरमौर निवासी मनमोहन शर्मा (27), बुडै़ल निवासी अभिषेक और हल्लोमाजरा निवासी अमरजीत सिंह के रूप में हुई है।
शहर में बढ़ रहे चोरी और स्नैचिंग की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस आला अधिकारियों ने टीम गठित की। सेक्टर 39 थाना प्रभारी मनिंदर सिंह की अगुवाई में हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने सेक्टर-39 स्थित पेट्रोल पंप के पास नाके बंदी किया। इस दौरान आरोपी मनमोहन शर्मा बाइक से जा रहा था। पुलिस ने रोककर कागजात मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन एक्टिवा और एक बाइक बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चार साल से चंडीगढ़ के आसपास बने होटलों में कुक का काम करता था और नशे का आदी है। आरोपी चोरी के व्हीकल को सीधे साधे लोगों को 2500 रुपये तक गिरवी में दे देता था। पुलिस ने चोरी के चार केस को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन

वहीं थाना 34 पुलिस ने स्नैचिंग और चोरी के मामले में अभिषेक को सेक्टर 45 स्थित नाकेबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 8 मोबाइल, एक लैपटॉप और तीन व्हीकल बरामद किया है। पुलिस ने दावा कि आरोपी के गिरफ्त में आने से चार मामलों को सुलझा लिया गया है। दूसरी ओर सेक्टर-31/32 की ट्रैफिक लाइट प्वाइंट पर अमरजीत सिंह को पकड़कर उसके पास से 10 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed