फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गैंगस्टर लॉरेंसि बिश्नोई का साथी देसी पिस्टल व कारतूस सहित गिरफ्तार

गैंगस्टर लॉरेंसि बिश्नोई का साथी देसी पिस्टल व कारतूस सहित गिरफ्तार

Mon, 30 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर लॉरेंसि बिश्नोई का साथी देसी पिस्टल व कारतूस सहित गिरफ्तार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का साथी देसी कट्टे व कारतूस सहित गिरफ्तार
विज्ञापन

सेक्टर-3 की कोठी में बतौर किराएदार रहकर सेक्टर-26 कैफिना हुक्काबार के बाउंसरों को कर रहा था हेड
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ राजस्थान पुलिस पर फायरिंग के मामले में है नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ राजस्थान पुलिस पर फायरिंग करने सहित चार आपराधिक मामलों में नामजद आरोपी जावेद झींझा को यूटी की क्राइम ब्रांच यूनिट के इंस्पेक्टर अमनजोत सिंह व उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। पंजाब के जिला फाजिल्का के गांव बिंगावाली निवासी 22 वर्षीय जावेद झींझा की तलाश में पुलिस को उसके कब्जे से .315 बोर की एक देसी पिस्टल और एक कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी को सेक्टर-15 से 11 की तरफ आते अंडरपास से शनिवार को गिरफ्तार किया गया। हथियार की बरामदगी पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में पता लगा कि आरोपी इन दिनों चंडीगढ़ के सेक्टर-3 की कोठी नंबर-12 में किराये पर रह रहा था। साथ ही सेक्टर-26 स्थित कैफिना हुक्काबार में लगे बाउंसरों को हेड कर अपनी बाउंसरगीरी चमका रहा था। पुलिस जांच में पता लगा कि आरोपी जावेद पर राजस्थान के सीकर में एक और अबोहर पंजाब में तीन आपराधिक केस दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि यह पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं कि आरोपी उक्त सेक्टर-3 की जिस कोठी में रह रहा था, उसके मालिक ने पुलिस वेरिफिकेशन कराई या नहीं। रविवार को उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


संपत नेहरा से संपर्क नहीं
क्राइम ब्रांच इंचार्ज इंस्पेक्टर अमनजोत सिंह व उनकी पुलिस टीम ने आरोपी जावेद झींझा से गैंगस्टर संपत नेहरा और लॉरेंस बिश्नोई से उसके संपर्क पर भी पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि संपत नेहरा से उसका कभी संपर्क नहीं हुआ। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से करीब छह महीने पहले व्हाट्स एप के माध्यम से उसकी बातचीत हुई थी। इसके बाद से उसका उससे भी कोई संपर्क नहीं हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने उसके पास मौजूद देसी पिस्टल व कारतूस रखे होने का कोई स्पष्ट मकसद नहीं बताया। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने बताया कि कैफिना हुक्काबार करीब एक साल पहले बंद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed