फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नशे की लत को पूरा करने के लिए करता था वाहन चोरी, पुलिस ने गिरफ्तार कर किया 4 वाहन बरामद

नशे की लत को पूरा करने के लिए करता था वाहन चोरी, पुलिस ने गिरफ्तार कर किया 4 वाहन बरामद

Wed, 19 Jul 2017 01:51 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
नशे की लत को पूरा करने के लिए करता था वाहन चोरी, पुलिस ने गिरफ्तार कर किया 4 वाहन बरामद
नशे के लिए चोरी करता था वाहन, काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-39 पुलिस ने मंगलवार सुबह वाहन चोरी के एक आरोपी को सेक्टर-40 लाइट प्वाइंट से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 3 मारूति कार व एक बाइक बरामद की है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सेक्टर-39 थाना प्रभारी राजदीप सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान हरजिंदर उर्फ लक्खा (19) के रूप में हुई है। वह कई साल से नशे का आदी है। आरोपी नशे की मांग को पूरा करने के लिए वाहन चोरी की वारदात करता था। वह वाहनों को सस्ते दाम में बेचकर नशीला पदार्थ खरीदता है। पुलिस ने हरजिंदर के पकड़े जाने से सेक्टर-39 थाने में दर्ज वाहन चोरी के 4 केसों को सॉल्व करने का दावा किया है।

-आरोपी की निशानदेही पर 3 मारूति और 1 बाइक बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed