फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एंबुलेंस की टक्कर

एंबुलेंस की टक्कर

Sun, 02 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस की टक्कर
फोटो सहित
विज्ञापन


एंबुलेंस और ब्रेजा कार में जोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बचे दो पेशेंट
सबहेड
शुक्रवार देर रात 12:30 बजे सेक्टर-29/30 के पास हुआ हादसा


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-29/30 के पास शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे एंबुलेंस और ब्रेजा कार में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस पलटकर दूर जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे के बावजूद एंबुलेंस में सवार दो पेशेंट बाल-बाल बच गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे सेक्टर-16 से एंबुलेंस दो पेशेंट को लेकर जीएमसीएच-32 में ले जा रही थी। सेक्टर-29,30 के लाइट प्वाइंट के पास पहुंची तो सेक्टर-27 की ओर से आ रही ब्रेजा कार से एंबुलेंस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि एंबुलेंस सड़क पर ही पलट गई जबकि ब्रेजा कार आगे से पूरी तरह डैमेज हो गई। हादसे के वक्त एंबुलेंस में दो पेशेंट थे, जिन्हें जीएमसीएच-32 ले जाया जा रहा था। हादसे के बाद आसपास के लाग जमा हो गए। इक्ट्ठा हुए लेागों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लेागों की सहायता से दोनों मरीजों को बाहर निकाला और उन्हें हास्पिटल पहुंचाया। पुलिस का कहना कि दोनों पार्टी समझौता कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed