फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मनीमाजरा व्यापार मंडल की सुपर मार्केट में हुई चोरी

मनीमाजरा व्यापार मंडल की सुपर मार्केट में हुई चोरी

Mon, 01 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
मनीमाजरा व्यापार मंडल की सुपर मार्केट में हुई चोरी
मनीमाजरा व्यापार मंडल के प्रधान की दुकान में चोरी
विज्ञापन

चोर गल्ले में पड़े करीब सवा लाख रुपये ले गए
सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को भी ले गए आरोपी
दुकान की तीसरी मंजिल की छत से नीचे पहुंचे चोर
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा।
संयुक्त व्यापार मंडल मनीमाजरा के प्रधान ओम प्रकाश बुद्धिराजा की दुकान से चोर सवा लाख रुपये कैश चोरी करके ले गए। मोरीगेट स्थित बुद्धिराजा सुपर मार्केट में चोरों ने शनिवार रात को वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी साथ ले गए।
रविवार सुबह चोरी की सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी कर्मचंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकान की तीनों मंजिलों और ऊपर छत पर चढ़ कर मुआयना किया। जांच में पता चला कि चोर छत की तीसरे मंजिल से दुकान के अंदर तक पहुंच कर दुकानें के गल्ले तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन

प्रधान ओम प्रकाश बुद्धिराजा ने बताया कि उनकी दुकान पर ऊपर की दो मंजिलें नई बनाई जा रही हैं। इसके चलते अभी दुकान में पीछे की तरफ पूरे दरवाजे भी नहीं लगे हैं। इसका फायदा उठाकर चोर छत से होता हुआ पीछे बनी सीढ़ियों से दुकान के अंदर गल्ले तक पहुंचे। उन्होंने नीचे के गल्ले में पड़े सारे नोट चुरा लिए और भाग गए जबकि ऊपर गल्ले में पड़े 10, 20 और 50 के नोटों के साथ सिक्कों को नहीं उठाया। हालांकि यह भी करीब 50 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान की दुकान पर चोरी की सूचना मिलते ही इलाके के व्यापारियों के साथ महाराजा अग्रसेन सेठा संगठन के प्रधान नेम चंद गुप्ता, ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के एडवाइजर प्रदीप बागरा, सुशील भारवाज, समाजसेवी रामेश्वर गिरि, सुभाष सारिया आदि भी पहुंचे।
आरोपी किसी कर्मचारी या लेबर का जानकार : थाना प्रभारी
मनीमाजरा थाना प्रभारी कर्मचंद का कहना कि चोर सुपर मार्केट में काम करने वाले किसी कर्मचारी या लेबर आदि का जानकार हो सकता है क्योंकि उसे अंदर आने के सारे रास्ते और दुकान में लगे डीवीआर का भी पता था। चोरों ने चोरी करने से पहले डीवीआर को बंद करके वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही
पुलिस ने बुद्धिराजा सुपर मार्केट के ऊपर की मंजिलों में काम करने वाले मिस्त्री, पलबंर, पेंट करने वालों के फिंगर प्रिंट लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास की दुकानों और पीछे बनी गलियों आदि में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।

लूट के डर से रात को दुकान में छोड़ जाते हैं कैश
चंडीगढ़। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान ओम प्रकाश बुद्धिराजा का कहना कि मनीमाजरा के दुकानदार रात को रास्ते में लूट की घटना से बचने के लिए अपनी दुकानों में ही कैश छोड़कर घर जाते हैं। 12 दिसंबर को ही समाधि गेट की शॉप नंबर 20 में कंफेक्शनरी की दुकान करने वाले दीपक से डेढ़ लाख रुपये का बैग लूट लिया गया था। वह भी तब जब दीपक दुकान बंद करके कार में बैठकर घर जाने लगे थे। इसी दौरान उसकी आंखों में मिर्च डालकर उसकी कार की सीट पर रखा पैसे वाला बैग लेकर दो युवक भाग गए थे। बुद्धिराजा ने बताया कि वह पंचकूला सेक्टर-16 में रहते हैं। ऐसे में वे भी दुकान की सेल का कैश दुकान में ही छोड़ कर जाते हैं ताकि रास्ते में कोई लूट की वारदात को अंजाम न दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed