{"_id":"5969298e4f1c1b76698b45e8","slug":"41500064142-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से 15.70 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से 15.70 लाख की धोखाधड़ी
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी चेक के जरिए बैंक से की 15.70 लाख की धोखाधड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाब एंड सिंध बैंक से फर्जी चेक के जरिए 15 लाख रुपये से अधिक रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद केस दर्ज किया है। पंजाब और सिंध बैंक सेक्टर-17 के शाखा प्रबंधक दीपेंदर शाह सिंह ने कहा है कि मई में दो चेक बैंक की सेक्टर-47 स्थित शाखा में जमा करवाए गए थे। चेक विजय कुमार के नाम से थे। इनमें से एक में 7.75 लाख और दूसरा 7.95 लाख रुपये का था। बैंक की ओर से चेक की रकम विश्वनाथ बोस नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर की गई।
इसके बाद चेक क्लीयरिंग के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सेक्टर-31 की शाखा के पास भेजा गया तो वहां से चेक वेरिफाई किए गए, लेकिन बाद में सामने आया कि दोनों चेक फर्जी हैं। उन पर हस्ताक्षर फर्जी किए गए थे। इसके बाद बैंक ने 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
- शाखा प्रबंधक की शिकायत पर केस दर्ज