फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   तीन महिलाओं ने पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराए दहेज उत्पीड़न के केस

तीन महिलाओं ने पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराए दहेज उत्पीड़न के केस

Mon, 25 Feb 2019 02:35 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
तीन महिलाओं ने पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराए दहेज उत्पीड़न के केस
पंजाब के लिए भी
विज्ञापन


तीन महिलाओं ने पति व ससुरालियों पर दर्ज कराए दहेज उत्पीड़न के केस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर के अलग-अलग सेक्टरों में रहने वाली तीन महिलाओं ने पति व अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के तहत केस दर्ज कराए हैं। महिलाओं ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति व अन्य ससुराली दहेज की मांग कर उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। शिकायत पर महिला पुलिस थाने की पुलिसकर्मियों ने आरोपी पक्ष और शिकायतकर्ता पक्ष से पूछताछ की। लंबे समय की जांच पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं-323, 498/ए व 406 के तहत केस दर्ज किए हैं। हालांकि किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। शिकायतकर्ता महिलाएं सेक्टर-43, सेक्टर-52 और रामदरबार की रहने वाली हैं। सेक्टर-43 निवासी पीड़िता ने बताया कि उनके आरोपी पति व अन्य ससुराली मोहाली के एक गांव निवासी हैं। सेक्टर-52 निवासी पीड़िता ने बताया कि उनके आरोपी पति पंजाब के जिला संगरूर निवासी हैं। रामदरबार निवासी पीड़िता ने बताया कि उनके आरोपी पति जिला लुधियाना के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस मामलों की आगामी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed