{"_id":"5bf07211bdec2269407f0696","slug":"31542484497-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से पर्स झपटने वाले दोनों स्नैचर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से पर्स झपटने वाले दोनों स्नैचर गिरफ्तार
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
हेड कांस्टेबल के बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर झपटा था महिला से पर्स
- कांस्टेबल के बेटे पर इससे पहले भी दर्ज है स्नैचिंग का केस
- आरोपियों के पास से चोरी की बाइक और पर्स बरामद
- कोर्ट में पेश कर पुलिस ने हासिल किया दो दिन रिमांड
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बीते दिन सेक्टर-21 स्थित मकान नंबर-3279 के पास महिला से पर्स झपटने के मामले में पुलिस ने दोनों स्नैचर को 24 घंटे के अंदर दबोच लिया है। हैरत की बात यह कि दोनों में एक स्नैचर यूटी पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल का बेटा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से स्नैच किया हुआ पर्स और चोरी की बाइक बरामद कर ली है, जिस पर सवार होकर दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। शनिवार आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। ताकि पता चल सके कि इन आरोपियों ने और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों की पहचान मनीमाजरा के इंदिरा कॉलोनी निवासी शुभम और हरियाणा के रोहतक निवासी प्रदीप के रूप में हुई है।
शुक्रवार दोपहर करीब 1:50 बजे पुलिस कंट्रोल रूप पर सूचना मिली कि बाइक सवार दो अज्ञात झपटमार सेक्टर-21 के मकान नंबर-3279 के पास से एक महिला से पर्स छीनकर ले गए। सूचना मिलते ही मौके पर सेक्टर-19 एडीशनल एसएचओ पूनम दिलावरी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। शुरूआती जांच में बाइक सवार दोनों स्नैचरों का चेहरा और बाइक नंबर कैमरें में कैद हो गया। जिसके बाद एसएचओ पूनम दिलावरी की अगुवाई में एक टीम गठित की गई। शुक्रवार रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी मनीमाजरा के पास घूम रहे है। जिसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर दोनों स्नैचरों को गिरफ्तार कर लिया।
पिछले महीने चोरी की थी बाइक
पुलिस का कहना है कि दोनों स्नैचरों ने पिछले महीने की 22 तारीख को सेक्टर-15 स्थित पटेल मार्केट से चोरी की थी। पकड़ा गया आरोपी शुभम सेक्टर-34 में लैब टेक्नीशियन की नौकरी करता है, जबकि दूसरा आरोपी प्रदीप पहले कॉल सेंटर में जॉब करता था। साथ ही उसपर पहले भी आईटी-पार्क थाने में स्नैचिंग का केस दर्ज है। शुरुआती जांच में सामने आया कि नशे की लत को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। साथ ही पकड़े गए स्नैचर से कुछ और स्नैचिंग की वारदात सुलझ सकती है।
विज्ञापन
यह था मामला
सेक्टर-21 में 36 वर्षीय चारू बुजुर्ग रिश्तेदार महिला के साथ उक्त मकान में जा रही थी। महिला तो मकान में दाखिल हो गईं, लेकिन जैसे ही चारू गेट से अंदर जाने लगीं, तो एक झपटमार दौड़कर उनके पास पहुंचा और हाथ से पर्स झपट कर बाइक से फरार हो गया। वारदात के बाद चारू पीछे की तरफ नीचे जा गिरीं। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई।