फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गैंगरेप, पुराने अपराधियों के लिए अंबाला तक मार

गैंगरेप, पुराने अपराधियों के लिए अंबाला तक मार

Mon, 20 Nov 2017 01:42 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप, पुराने अपराधियों के लिए अंबाला तक मार
चंडीगढ़ से अंबाला तक पुलिस की छापामारी
विज्ञापन

गैंगरेप : पुलिस ने पुराने अपराधियों की पीड़िता से कराई शिनाख्त
छेड़छाड़ जैसी घटनाओं में सजा काट चुके या पैरोल पर चल रहे अपराधी उठाए
एसएसपी ने लगाई सभी यूनिटों के डीएसपी की क्लास
जल्द से जल्द मांगा केस का नतीजा, पुलिस की कई टीमें सक्रिय
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
21 साल की युवती से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने चंडीगढ़, मोहाली और अंबाला में कई जगह छापामारी की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके अलावा पुलिस पुराने अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस ने पीड़िता के घर जाकर उसे कुछ फोटो भी दिखाए और कुछ लोगों को राउंडअप कर शिनाख्त भी कराई गई, लेकिन पीड़िता ने किसी को नहीं पहचाना। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी न पंजाबी बोल रहे थे, न ही हरियाणवी और न ही शुद्ध हिंदी। उनकी बातचीत उखड़ी हुई हिंदी में थी।
रविवार को पुलिस ने ऐसे अपराधियों का रिकॉर्ड जुटाकर पीड़िता को फोटो दिखाई, जो इस तरह की प्रवृति का अपराध कर चुके हैं। ऐसे अपराधी भी दिखाए गए जो या तो सजा काटकर जेल से आ चुके हैं या पैरोल पर हैं। पुलिस को शक था कि कहीं कोई पैरोल पर आया अपराधी वारदात को अंजाम न दे गया हो। कुछ पुराने अपराधियों को पुलिस पकड़कर लाई और पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

हालांकि ऐसे ही चंडीगढ़ के एक व्यक्ति को पुलिस पूछताछ के लिए थाने में लाई तो उसके परिजनों ने सेक्टर-36 थाने में आकर हंगामा भी किया। ऐसे कई संदिग्धों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
ऑटो वालों से पूछताछ जारी
सभी पुलिस स्टेशन की अलग-अलग टीमों को उनके क्षेत्र में चलने वाले ऑटो चालकों से पूछताछ करने के लिए लगाया गया है। पुलिस कर्मी सीसीटीवी फुटेज भी ऑटो चालकों को दिखा रहे हैं, ताकि कोई सुराग मिल सके।


बॉक्स
एसएसपी ने लगाई सभी डीएसपी की क्लास
एसएसपी निलांबरी विजय जगदले ने सभी यूनिटों के डीएसपी की क्लास लगाई और निर्देश दिए कि जल्द वारदात को सुलझाया जाए। क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल और साइबर सेल को तेजी से काम करने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक मोहाली पुलिस भी इस वारदात को ट्रेस करने में रुचि दिखा रही है।

कोट
पुराने अपराधियों की फोटो दिखाकर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी गई। अलग-अलग टीमों को केस हल करने में लगाया गया है।
- निलांबरी विजय जगदले, एसएसपी चंडीगढ़ पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed