फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   लूटपाट

लूटपाट

Sat, 24 Jun 2017 01:51 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट
ऑटो में बैठा लूटा, पीसीआर की मदद से पीछा कर दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
ऑटो चालक और उसके साथियों ने सवारी को नया गांव छोड़ने के बहाने रास्ते में रोककर लूट लिया। पीड़ित ने घटना के बाद दूसरा ऑटो हॉयर किया और तीनों आरोपियों को पीछा कर पीसीआर की मदद से सेक्टर-29 के बाबा बालकनाथ मंदिर के पास दबोच लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों शाहपुर कॉलोनी निवासी विक्की, डड्डूमाजरा में रहने वाले सेवा सिंह और सेक्टर-25 निवासी लवली शर्मा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर उनका दो दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस को आरोपियों से अन्य मामलों के खुलासे की संभावना है।
24 वर्षीय मुनीष सेक्टर-22 में प्राइवेट जॉब करता है। शुक्रवार अलसुबह करीब 3:30 बजे ड्यूटी खत्म कर वह नया गांव स्थित घर जाने के लिए निकला। उसने सेक्टर-22 से ऑटो हायर किया था। उसके अनुसार ऑटो में पहले से दो लोग बैठे हुए थे। वह उसे कहीं और ही ले जा रहे थे। इस पर मुनीष ने उसे वहीं उतार देने को कहा। इस पर ऑटो चालक ने उसे नया गांव तक ही छोड़कर आने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद मटका चौक पर उन्होंने ऑटो रोक लिया और उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता के पास उस समय फोन भी नहीं था, जिससे वह पुलिस को सूचना दे पाता। इसी दौरान पीछे से एक ओर ऑटो आ गया। पीड़ित ने उसे रुकवाया और आरोपियों के ऑटो का पीछा किया। रास्ते में सेक्टर-29 के बाबा बालक नाथ मंदिर के पास उसे पीसीआर दिखाई दी। उसने फौरन पीसीआर कर्मियों को वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पीसीआर कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों लुटेरों का पीछा किया और उन्हें थोड़ी आगे जाकर दबोच लिया और उनसे लूटा हुआ सामान बरामद कर लिया। इसके बाद सेक्टर-3 थाना को इसकी सूचना दी गई।

एक आरोपी पर पहले से दर्ज है चोरी का केस
सेक्टर-3 एसएचओ पूनम दिलावरी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया था। वहां से उनका दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों में से एक विक्की पर पहले भी सेक्टर-17 थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज है। एसएचओ के अनुसार अन्य आरोपियों का भी आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। उनसे अन्य वारदात के खुलासे की संभावना है।

- नयागांव निवासी से मटका चौक के पास की थी लूटपाट
- दूसरा ऑटो हॉयर कर पीड़ित ने किया पीछा, पीसीआर कर्मियों की मदद से किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed