फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बीट बॉक्स के 100 मीटर की दूरी पर क्लिनिक से पर्स से 10 हजार रुपये ले उड़ा चोर

बीट बॉक्स के 100 मीटर की दूरी पर क्लिनिक से पर्स से 10 हजार रुपये ले उड़ा चोर

Sat, 13 Apr 2019 01:40 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
बीट बॉक्स के 100 मीटर की दूरी पर क्लिनिक से पर्स से 10 हजार रुपये ले उड़ा चोर
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया में अपराधी इस कदर बेखौफ हो चुके हैं कि अब वे दिनदहाड़े छीना-झपटी की वारदात को अंजाम देने में लगे हैं। एक ऐसा ही मामला शुक्रवार दोपहर कालोनी नंबर-4 से सामने आया। वहां पुलिस बीट बॉक्स से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित राय हेल्थ केयर क्लीनिक से एक युवक पर्स से 10 हजार रुपये लेकर भागना लगा। जब महिला डॉक्टर उसके पीछे दौड़ीं तो छीना-झपटी में उसकी चूड़ियों से कलाई कट गए। उसकी कलाई से खून बहना लगा। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक के खिलाफ चोरी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब पौने एक बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि इंडस्ट्रियल एरिया कालोनी नंबर-4 स्थित राय हेल्थ केयर क्लीनिक में चाकू से हमला कर लूट की वारदात हुई है। पीसीआर और इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी जसबीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लोगों के बयान दर्ज किए। डॉक्टर नीशा रानी (33) ने बताया कि उनका क्लीनिक है। दोपहर करीब पौने एक बजे वह काउंटर पर सिर रखकर सो रही थीं। अचानक कुछ आवाज सुनाई दी। अंदर देखा कि करीब 25-30 साल का युवक उनके पर्स से पैसे निकाल रहा है। उसने युवक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह धक्का देकर भागने लगा। उन्होंने शोर मचाया तो युवक उनसे हाथापाई कर वहां से फरार हो गया। हाथापाई में उनके हाथ में चूड़ियों की वजह से कलाई कट गई। इतने में उनके पति देव कुमार और आसपास के लोग आ गए, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


फीस देने के लिए रखे थे पर्स पैसे
पीड़िता ने बताया कि आरोपी का रंग गोरा और ऊंचाई करीब साढ़े पांच फुट होगी। उनका एक बेटा है। स्कूल में बेटे की फीस जमा करने के लिए पर्स में 10 हजार रुपये रखे थे। इंडस्ट्रियल एरिया थाना एक की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अब पीड़िता को अपराधियों की फोटो दिखाकर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed