{"_id":"5c744f4cbdec224bbb20ac48","slug":"201551126348-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडबल्यूए ने लगवाए सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरडबल्यूए ने लगवाए सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट: फोटो संख्या-821 व 822
आरडब्ल्यूए-38 वेस्ट ने लगवाए सीसीटीवी कैमरे, एसएसपी ने किया उद्घाटन
एसएसपी ने कहा, कैमरों से अपराध पर कसी जाएगी नकेल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (क्राफड) ने अपने स्तर पर परिसर में बेहतर विजिबिलिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। किसी आरडब्ल्यूए द्वारा इतने व्यापक और अपने स्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का यह पहला मौका है। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी निलांबरी जगदले बतौर मुख्यातिथि पहुंचीं। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया। साथ ही आरडब्ल्यूए के इस कार्य को काफी सराहा। एसएसपी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगने से सेक्टर-38 वेस्ट में आपराधिक वारदातों में कमी आने समेत शरारती तत्वों की धरपकड़ में भी मदद मिलेगी। एसएसपी ने पैदल घूमते हुए सभी सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। उन्हें कैमरों की विजिबिलिटी अच्छे दर्जे की मिली।
निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों को हर उस जगह लगाया गया है, जहां से यह अधिक से अधिक क्षेत्र को कवर कर सकेंगे। सीसीटीवी कैमरों से करीब 35 मीटर की दूरी तक वाहनों की नंबर प्लेट, वाहन चालकों के चेहरे और वाहनों पर किसी भी प्रकार का चिन्ह साफ देखा जा सकता है। एसएसपी ने कहा कि अपराध पर नकेल कसने के लिए सीसीटीवी कैमरों की अहम भूमिका रहती है। इनकी मदद से कई बड़े केस सुलझाने में मदद भी मिली है। शहर में ही बीते साल हुए ऑटो गैंगरेप और मनीमाजरा में हत्या की वारदात को सीसीटीवी कैमरों की मदद से सुलझाया गया।
इस अवसर पर हितेश पुरी, चेयरमैन (क्राफ्ड) ने आरडब्ल्यूए के प्रधान राजबीर बराड़ व नेहा अरोड़ा को सम्मानित किया। एरिया पार्षद अरुण सूद ने आरडब्ल्यूए के सदस्यों के कार्य को सराहा और उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में रजत मल्होत्रा (महासचिव), सुरेंद्र शर्मा, जीएस आहलूवालिया, अतुल गर्ग व रंजना गुप्ता उपस्थित रहे। आरडब्ल्यूए समेत एसएसपी ने उम्मीद जताई कि आगामी दिनों में शहर की अन्य रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन भी उनके क्षेत्र में अपने स्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगी।