ट्यूशन पढ़ने वाली टीचर के पति ने बच्ची से की छेड़छाड़
मनीमाजरा। मौली जागरां गांव में एक 12 साल की बच्ची के साथ ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला के पति ने छेड़छाड़ की है। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर महिला टीचर के पति मोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची महिला टीचर के घर पर ही ट्यूशन पढ़ने आती थी। सोमवार शाम को बच्ची जब ट्यूशन पढ़ने आई तो आरोपी मोहित ने बच्ची के साथ घर के अंदर सीढ़ियों से ऊपर चढ़ते समय छेड़छाड़ की, जिसके बाद बच्ची घबरा गई और और अपने घर चली गई। घर जाने के बाद बच्ची की हालात देखकर परिजनों ने जब इसका कारण पूछा तो उसने सारी घटना के बारे में बताया, जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने बच्ची के बयान लेकर परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी फरार हो गया।