फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   15 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी चौकीदार गिरफ्तार

15 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी चौकीदार गिरफ्तार

Wed, 06 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
15 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी चौकीदार गिरफ्तार
15 साल की किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी चौकीदार गिरफ्तार
विज्ञापन

तीन माह की है गर्भवती पीड़िता
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 में इलाज को पहुंची एक 15 वर्षीय किशोरी के तीन महीने की गर्भवती होने के मामले में पुलिस ने उससे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-19 की एक कोठी में बतौर चौकीदार काम करने वाले बीस वर्षीय विजेंदर कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने पीड़िता से आरोपी की पहचान कराने के बाद उसके 164 के बयान भी दर्ज कराए। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन

पीड़िता एक कोठी में घरेलू कर्मचारी के रूप में काम करती है। उसके पास की ही एक अन्य कोठी में आरोपी चौकीदार था। आरोपी किशोरी को झांसे में फंसाकर उससे दुष्कर्म करता रहा। बीते सोमवार को किशोरी के पेट में दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल गई, जहां डॉक्टरी जांच में उसके तीन महीने की गर्भवती होने का पता लगा। इसके बाद मामले की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर सहित पुलिस को दी गई। चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट के कर्मियों ने किशोरी की काउंसलिंग की तो उसने आरोपी विजेंदर कुमार की पहचान उजागर की। परिवार की शिकायत पर सेक्टर-19 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed