{"_id":"5cb8db59bdec221450547081","slug":"191555618649-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइल्स से लोड ट्रक बीच सड़क पर पलटा, बाल बाल बचा चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाइल्स से लोड ट्रक बीच सड़क पर पलटा, बाल बाल बचा चालक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-35 स्थित किसान भवन के पास बुधवार देर रात टाइल्स से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद टाइल्स सड़क पर बिखर गईं, जबकि चालक और कंडक्टर बाल-बाल बच गए। ट्रक पूरी रात बीच सड़क पर पड़ा रहा। सुबह करीब साढ़े नौ बजे सड़क पर जाम लगना शुरू हो गया। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मामले की सूचना पर पहुंची सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना बुधवार देर रात करीब 2.30 बजे की है। ट्रक नंबर (एचआर45 बी6195) पर टाइल्स लोड थी। रात को ट्रक मुल्लांपुर में टाइल्स की सप्लाई देने जा रहा था। पुलिस का कहना है कि ट्रक सेक्टर-35 स्थित किसान भवन के पास पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटी खा गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ। ट्रक में लोड टाइल्स टूट कर बीच सड़क पर बिखर गईं। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई। बताया गया ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर बाल-बाल बच गए। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।