फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मनी एक्सचेंजर कर्मी को गोली मार लूट के आरोपियों का सुराग नहीं

मनी एक्सचेंजर कर्मी को गोली मार लूट के आरोपियों का सुराग नहीं

Tue, 12 Mar 2019 01:15 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
मनी एक्सचेंजर कर्मी को गोली मार लूट के आरोपियों का सुराग नहीं
मनी एक्सचेंजर कर्मी को गोली मारकर लूट के आरोपियों का सुराग नहीं
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-52/53 डिवाइडिंग रोड पर बीते शनिवार की रात मनी एक्सचेंजर के कर्मचारी को गोली मारकर 5 लाख लूटने के मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है लेकिन दो दिन बीतने के बावजूद आरोपियों का अब तक सुराग नहीं लग सका है। बीते रविवार पुलिस ने मनी एक्सचेंजर केे कर्मचारियों से पूछताछ भी की ताकि आरोपियों की पहचान जल्द हो सके।

सेक्टर-22 स्थित शोरूम नंबर 845/46 में हेज मनी एक्सचेंजर के शोरूम में नरेश कुमार काम करता है। बीते शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह एक्टिवा (सीएच01 बीके 6892) से वापस अपने घर लौट रहा था। उसके बैग में विदेशी करेंसी समेत करीब पांच लाख रुपये थे। सेक्टर 52/53 डिवाइडिंग के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो युवकों ने नरेश कुमार से ट्रिब्यून चौक जाने के लिए रास्ता पूछा। इतने में बाइक के पीछे बैठे बदमाश बैग छीनने लगा। बैग को नहीं छोड़ने पर आरोपियों ने नरेश पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उनके जांघों को छूती हुई दूसरे पैर में लगी। इसके बाद आरोपी बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed