फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ढाबा संचालक निकला वाहन चोर, जब्त किए 5 वाहन

ढाबा संचालक निकला वाहन चोर, जब्त किए 5 वाहन

Fri, 21 Dec 2018 02:08 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ढाबा संचालक निकला वाहन चोर, जब्त किए 5 वाहन
फोटो सहित
विज्ञापन


ढाबा मालिक कर्ज लौटाने के लिए बन गया वाहन चोर
पुलिस ने दसूहा निवासी कबाड़ी और तलवाड़ा निवासी आरोपी से बरामद किए 5 वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बीते दिन सेक्टर 55/56 की डिवाइडिंग रोड के पास चोरी की होंडा सिटी कार पर फर्जी नंबर लगाकर घूम रहे आरोपी ने पुलिस रिमांड के दौरान कई खुलासे किए हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह पंजाब के तलवाड़ा में फूड कार्नर के नाम से ढाबा चलाता था। लोगों से उधार पर लिए रुपये वापस लौटा नहीं सका तो वाहन चोरी करने लगा। चोरी के वाहनों को वह जिला होशियारपुर के दसूहा निवासी कबाड़ी राकेश बस्सी को बेचा करता था। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने कबाड़ी को गिरफ्तार कर दोनों के कब्जे से पांच वाहन बरामद किए हैं। वीरवार को आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सेक्टर-55/56 की डिवाइडिंग रोड के पास 17 दिसंबर को नाकेबंदी के दौरान होंडा सिटी कार (पीबी10 एवी 7050) वहां से गुजरी। जब पुलिस ने गाड़ी को रोक कर चालक से कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने चंडीगढ़ कंट्रोल रूम के एप पर कार का इंजन और चेसिस नंबर चेक किया। इससे सामने आया कि कार का नंबर (सीएच01 बीएल 6214) है। प्राथमिक जांच में सामने आया था कि यह कार अक्तूबर महीने में सेक्टर-34 थाने के अंतर्गत चोरी हुई थी।
विज्ञापन


मास्टर की से चोरी करता था वाहन
पूछताछ में सामने आया कि वाहन चोरी करने के लिए उसने एक मास्टर चाबी बनवाई थी। इस चाबी के जरिए शहर से वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा। चोरी के वाहनों को जीटी रोड, गांव दसूहा में कबाड़ी की दुकान में बेचता था। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने इनसे कुल तीन कारें, एक एक्टिवा व एक बाइक बरामद किया है। आरोपी परमजीत से बरामद एक अन्य होंडा सिटी कार उसने एक नवंबर को सेक्टर-3 थाना एरिया और जेन कार 3 नवंबर को सेक्टर-40 की पार्किंग से चोरी की थी, जबकि एक्टिवा चार दिसंबर को सेक्टर-39 थाना एरिया और बाइक पुलिस ने 102 सीआरपीसी में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed