{"_id":"61ec4c64c9894f244209b0f4","slug":"19-accused-arrested-so-far-in-haryana-constable-recruitment-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती फर्जीवाड़ा: अब तक 19 गिरफ्तार, 33 लाख लेकर हिसार के रामफल ने दी तीन की परीक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिपाही भर्ती फर्जीवाड़ा: अब तक 19 गिरफ्तार, 33 लाख लेकर हिसार के रामफल ने दी तीन की परीक्षा
Sat, 22 Jan 2022 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:56 PM IST
सार
रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी राहुल ने अहम खुलासे किए। एक के बाद एक गिरफ्तारी से इस मामले में नए खुलासे हो रहे हैं और आरोपियों का एक नेटवर्क पकड़ में आ रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में सिपाही भर्ती फर्जीवाड़े में पुलिस अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों ने रिमांड के दौरान खुलासा किया कि हिसार निवासी रामफल शर्मा ने तीन अभ्यर्थियों से 33 लाख रुपये कैश लेकर दो की परीक्षा खुद दी और एक की दोस्त से दिलाई।
विज्ञापन
हिसार निवासी राहुल ने रिमांड के दौरान बताया कि उसकी जगह नसीब ने 15 लाख रुपये लेकर परीक्षा दी थी। राहुल ने यह भी खुलासा किया कि फर्जीवाड़े में गिरफ्तार रामफल शर्मा ने झज्जर निवासी नवीन से 15 लाख और कुलदीप से 8 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद नवीन की जगह हिसार और कुलदीप की जगह अंबाला में खुद ही परीक्षा देकर आया था।
विज्ञापन
वहीं, रामफल ने महेंद्रगढ़ निवासी नवीन कुमार से 10 लाख रुपये लेकर उसकी परीक्षा अपने दोस्त से दिलाई थी। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि विकास के दोस्त मोनू ने गांव से एक व्यक्ति को बुलाकर 5 लाख रुपये में परीक्षा नीलोखेड़ी में दिलाई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को सेक्टर-5 स्थित बस स्टैंड के पास से गुप्त सूचना पर महेंद्रगढ़ निवासी नवीन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी विजय कुमार नेहरा ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शनिवार को हिसार, जींद और झज्जर में दबिश दी।
शुक्रवार को गिरफ्तार किए चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। यह चारों आरोपी सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में फिजिकल टेस्ट देने आए थे, लेकिन, फिंगरप्रिंट का मिलान न होने पर गिरफ्तार कर लिया गया था। एसीपी ने बताया कि अब तक मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।