{"_id":"59721cc44f1c1b46348b4797","slug":"181500650692-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडी का किया गलत इस्तेमाल, धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीडी का किया गलत इस्तेमाल, धोखाधड़ी का केस दर्ज
Updated Fri, 21 Jul 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार रजिस्ट्रेशन के लिए दिए डीडी का किया गलत इस्तेमाल, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
कार का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए दिए गए डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) का गलत इस्तेमाल करने पर पुलिस ने कार कंपनी के सेल्स मैनेजर आशीष खुल्लर के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने सेक्टर-29 निवासी माइकल सुकेल की शिकायत पर संबंधित केस दर्ज किया है।
माइकल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने एक एक्सयूवी कार लुधियाना से खरीदी थी, लेकिन वह उसका रजिस्ट्रेशन चंडीगढ़ से कराना चाहते थे। इस दौरान उनकी मुलाकात इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कार कंपनी के सेल्स मैनेजर आशीष खुल्लर से हुई। आशीष ने उसे उनकी कार पर चंडीगढ़ का रजिस्ट्रेशन नंबर लगवाने का आश्वासन दिया। इस पर माइकल ने उसे 70 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट और रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज दिए।
कई दिन तक जब आशीष ने कार का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया तो उसने उससे इस बाबत पूछा। लेकिन आशीष ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि माइकल द्वारा दिए गए डीडी को आशीष ने किसी ओर काम के लिए इस्तेमाल किया हुआ है। जांच के बाद पुलिस ने आशीष के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
- इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कार एजेंसी के सेल्स मैनेजर ने की धोखाधड़ी