फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ट्रैफिक मार्शल को जख्मी करने वाले कार चालक के खिलाफ केस दर्ज

ट्रैफिक मार्शल को जख्मी करने वाले कार चालक के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 15 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक मार्शल को जख्मी करने वाले कार चालक के खिलाफ केस दर्ज
नाके पर ट्रैफिक मार्शल को जख्मी करने वाले पर केस दर्ज
विज्ञापन

9 जुलाई को सेक्टर-20/33 की विभाजित सड़क पर लगा था पुलिस का नाका
बैरिकेड को मारी थी टक्कर, उससे हो गया था हाथ में फ्रेक्चर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ट्रैफिक नाके के दौरान लगाए गए बैरिकेड को टक्कर मारने से वहां मौजूद ट्रैफिक मार्शल अमनदीप सिंह के घायल होने के मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नाके के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रीतपाल सिंह की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी की पहचान जीरकपुर निवासी मनोज के तौर पर हुई है।

9 जुलाई की रात ट्रैफिक पुलिस टीम ने सब इंस्पेक्टर प्रीतपाल के नेतृत्व में सेक्टर-20/33 की विभाजित सड़क पर नाका लगाया हुआ था। वहीं ट्रैफिक मार्शल अमनदीप सिंह भी नाके पर मौजूद थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार नाके पर आई। पुलिस ने कार चालक को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने स्पीड बढ़ा दी। इस पर वहां मौजूद ट्रैफिक मार्शल ने उसे रोकने के लिए बैरिकेड आगे किया, लेकिन कार चालक उसे टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर से बैरिकेड ट्रैफिक मार्शल को लगने से वह जख्मी हो गए। उन्हें फौरन जीएमसीएच-32 ले जाया गया, वहां उनके हाथ में फ्रेक्चर आया था। मामले की सूचना सेक्टर-34 थाना पुलिस को दी गई। घटना के चार दिन बाद थाना पुलिस ने नाके के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रीतपाल सिंह की शिकायत पर कार चालक मनोज के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed