फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   राजपुरा प्रदर्शन खबर

राजपुरा प्रदर्शन खबर

Wed, 07 Feb 2018 10:33 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
राजपुरा प्रदर्शन खबर
सड़क कंपनी की ओर से कट बंद करने से दुकानदार परेशान, प्रदर्शन
विज्ञापन

राजपुरा (तनेजा)।
राजपुरा-सरहिंद बाईपास पर बन रहे पुल के पास सड़क निर्माण करने वाली कंपनी की ओर से कट बंद करने से राहगीरों के साथ दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना। मंगलवार शाम पुराना बस स्टैंड व महिंद्र गंज बाजार के दुकानदारों ने राजपुरा बाईपास पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे डीसी पटियाला कुमार अमित और राजपुरा विधायक हरदियाल सिंह कंबोज ने 15 दिन के अंदर कट खुलवाने के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया।

दुकानदार सोहन सिंह, रोहित सरोता, नरिंद्र गुप्ता, लखविंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, दारा सिंह, हरविंद्र सिंह ने बताया कि एनएचएआई की तरफ से निर्माणाधीन पुल के नजदीक रास्ता बंद करने से उनका कारोबार प्रभावित हुआ है। पहले गांवों से आने वाली बसें पुराना बस स्टैंड से होते हुए राजपुरा में दाखिल होती थी लेकिन अब उस कट को बंद कर देने से बसें व वाहन चालक गगन चौक से होकर राजपुरा में प्रवेश करते हैं। इसके कारण खरीददार राजपुरा टाउन में चले जाते हैं। इससे उनका व्यापार प्रभावित हो गया है। तय सीमा के मुताबिक निर्माण कार्य करने वाली कंपनी ने अपना कार्य समय पर पूरा नहीं किया है। मौके पर एसडीएम राजपुरा संजीव कुमार, तहसीलदार हरसिमरत सिंह, कार्यकारी एसएचओ कंवरपाल सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो 06 पीटीएल 05, 05बी
राजपुरा-सरहिंद बाईपास पर डी.सी पटियाला व राजपुरा विधायक हरदियाल कंबोज दुकानदारों को रास्ता खोलने का आश्वासन देते हुए। तनेजा राजपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed