फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नाके पर जब्त कार से दो दिन बाद निकली 26 पेटियां शराब

नाके पर जब्त कार से दो दिन बाद निकली 26 पेटियां शराब

Tue, 22 Jan 2019 01:38 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
नाके पर जब्त कार से दो दिन बाद निकली 26 पेटियां शराब
ड्रंकन डाइव के नाके पर जब्त कार, दो दिन बाद निकलीं 26 पेटी शराब
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की बड़ी लापरवाही, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-23 स्थित चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क में एक हैरत में डाल देने वाला मामला सामने आया है। बीते शुक्रवार रात धनास में ड्रंकन ड्राइविंग नाके के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने क्विड कार को जब्त किया था, लेकिन कार से दो दिन बाद इंग्लिश और देशी शराब की 26 पेटियां बरामद र्हुइं। कार से बरामद शराब की पेटियों का मालिक कौन है, यह एक बड़ा सवाल है। आखिरकार किसकी लापरवाही से यह चूक हुई और कैसे शराब की पेटियां कार में आईं, यह एक जांच का विषय है। फिलहाल सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने मामले में संबंधित ट्रैफिक पुलिस कर्मियों पर विभागीय जांच करने के आदेश दे दिए हैं।
पुलिस के अनुसार बीते 18 जनवरी को ट्रैफिक पुलिस ने धनास में ड्रंकन ड्राइविंग नाका लगाया था। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस वहां से शराब के नशे में धुत चालकों के वाहन जब्त कर रही थी। इस बीच पंजाब के आनंद साहिब की क्विड कार (पीबी-16ई-3793) वहां गुजर रही थी। पुलिस टीम ने उसे देखा तो रोक लिया। नाके पर तैनात हेड कांस्टेबल हरविंदर सिंह ने ड्राइवर की एल्कोमीटर से शराब पीने की पुष्टि कर कार को जब्त कर लिया। इसके बाद कार को सेक्टर-23 स्थित चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क ले जाया गया। रविवार ट्रैफिक पुलिस को पता चला कि कार में देशी और इंग्लिश की 26 पेटियां शराब लोड हैं।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलते ही ट्रैफिक पुलिस में हड़कंप मच गया। यह शराब की पेटियां कार में कहां से आ गईं, इसके बारे में किसी को अब नहीं पता। सेक्टर-23 चिल्ड्रेन पार्क ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल जगतार सिंह की शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाके पर पहले भी मिल चुकी है कार से शराब की पेटियां
बीते बुधवार को सेक्टर-45/46/49/50 के लाइट प्वाइंट के पास ट्रैफिक पुलिस ने ड्रंकन एंड ड्राइव का नाका लगाया था। इस दौरान वहां से स्विफ्ट डिजायर कार (पीबी13 बीसी 2655) गुजर रही थी। पुलिस ने कार को साइड में लगवाकर जांच शुरू की, इतने में चालक कार छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें से 46 पेटियां देशी शराब बरामद हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed