{"_id":"5c0c2157bdec2241a111bff8","slug":"161544298839-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 लाख डॉलर का झांसा देकर ढ़ाई लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
60 लाख डॉलर का झांसा देकर ढ़ाई लाख की ठगी
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने खुद को बताया अफगानिस्तान
में आर्मी अफसर, ठग लिए 2.76 लाख
शातिर ठग ने 6 लाख यूएस डॉलर का लालच देकर चंडीगढ़ के युवक को फांसा
ऑनलाइन मैसेंजर एप के जरिए संपर्क कर दिया भारत में व्यापार करने का झांसा
अमित गुप्ता
चंडीगढ़। ठगी की वारदातें दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। शातिर नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सेक्टर-46 में सामने आया है। एक महिला ने खुद को अफगानिस्तान में तैनात यूएसए की आर्मी अफसर बताकर भारत में व्यापार करने का झांसा दे एक युवक से 276800 रुपये ठग लिए। युवक जालसाजी को समझ नहीं पाया। इतनी बड़ी रकम देने के बाद जब और पैसों की डिमांड की गई तो उसे ठगी का अहसास हुआ। उसके बाद वह साइबर क्राइम पहुंचा।
सेक्टर-46 निवासी पीड़ित दलजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर को ऑनलाइन मैसेंजर एप के जरिए उसके पास मैंजुअल अपांट नामक एक महिला का मैसेज आया। महिला ने बताया कि वह न्यू जर्सी (यूएसए) की रहने वाली है और अभी अफगानिस्तान में आर्मी अफसर के पद पर तैनात है। महिला ने उससे कहा कि उसके पास 6 लाख यूएस डॉलर हैं, जिससे वह भारत में व्यापार करना चाहती है। महिला ने उक्त रकम का 40 प्रतिशत उसे देने का वादा किया। यह बात सुनकर दलजीत उसके झांसे में आ गया। इसके बाद महिला ने उससे कहा कि पैसे उसे एक कोरियर कंपनी के जरिए पार्सल के द्वारा पहुंचेंगे। इस दौरान उसे एक छोटी फीस कोरियर कंपनी को जमा करानी होगी। इसके बाद उसने महिला को अपना पता बता दिया। 24 नवंबर को महिला ने कहा कि उसके बताए गए पते पर उसने 6 लाख डॉलर भेज दिए हैं।
इस तरह हुई ठगी
28 नवंबर को मुंबई से एक कोरियर कंपनी का फोन दलजीत के पास आया। वहां से बताया गया कि आपका पार्सल आया है लेकिन यह पार्सल भेजने से पहले बैंक खाते में 27 हजार रुपये जमा करने होंगे। रुपये जमा कराने के थोड़ी देर बाद उसकी मेल पर आरबीआई के नाम पर एक फार्म आया। फार्म में जरूरी कालम भरने के बाद करंसी बदलने का कोड मांगा गया। इसके बाद जब उसने दोबारा कोरियर कंपनी में फोन किया तो उन्होंने कहा कि 92,500 रुपये जमा कराने के बाद ही कोड मिलेगा। दलजीत ने यह रकम जमा करा दी, जिसके बाद उसे कोड दिया गया और बोला गया कि दो घंटे में बैंक खाते में रुपये जमा हो जाएंगे लेकिन जब दलजीत उक्त कोड को डालकर करंसी बदलने लगा तो एक बार फिर कोड मांगा गया। तीसरी बार फोन करने पर कोड जानने के लिए उससे 1 लाख 57 हजार 300 रुपये जमा कराए गए लेकिन इतने रुपये देने के बावजूद करेंसी नहीं बदली और अब कोरियर कंपनी अब 41 लाख रुपये मांग रही है। परेशान होकर पीड़ित ने कोरियर कंपनी और मैंजुअल अपांट के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन
सावधान! सक्रिय है गिरोह
साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि यह कोई एक व्यक्ति का काम नहीं है। इस तरीके के ठगी में कई लोग शामिल होते हैं और यह गिरोह ज्यादातर उन लोगों को शिकार बनाता है, जो इनके झांसे में जल्दी आ जाते हैं। गिरोह इंटरनेशनल या फिर भारत का ही हो सकता है, यह जांच का विषय है। गिरोह के लोग इतने शातिर होते हैं कि बदल-बदल कर हर बार अलग तरीके से ठगी करते हैं, जिनसे वह पकड़े न सकें। पिछले कुछ समय में ऐसे कई केस देखने को मिले है।
ठगी से कैसे बचें
1- अगर ऐसी कोई घटना आपके के साथ होती है तो दोस्तों और अन्य लोगों से शेयर करें।
2- पुलिस को सूचना दें ताकि आपके साथ हो रही ठगी को रोका जा सके।
3- अपना बैंक खाता या फिर एटीम कार्ड नंबर किसी के साथ साझा न करें।
4- अगर कोई भी फोन पर आपको बिना वजह रुपयों का लालच दे रहा है तो उससे दूर रहें।