{"_id":"5d1fbdb98ebc3e3c9369e999","slug":"156236124815-panchkula-news172","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ स्वीट्स शॉप में आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ स्वीट्स शॉप में आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित चंडीगढ़ स्वीट्स की फैक्टरी में शुक्रवार रात करीब 9.51 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। चारों ओर धुआं भर गया। आग की लपटें इतनी जबरदस्त थी कि पूरी फैक्टरी जलकर राख हो गई। मौके पर पंचकूला, मोहाली और चंडीगढ़ की करीब 12 दमकल गाड़ियां पहुंचीं। देर रात तक आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम जद्दोजहद करती रही। आग में करोड़ों का नुकसान का अनुमान है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस दौरान हल्लोमाजरा से कालोनी नंबर-4 तक पूरा रास्ता बंद कर दिया गया।
घटना शुक्रवार रात 9.51 बजे की है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के प्लाट नंबर 257 स्थित चंडीगढ़ स्वीट्स फैक्टरी में करीब 200 वर्कर काम करते हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रात को अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी और शॉप के अंदर से धुआं निकल रहा था। आग इतनी ज्यादा भड़की थी कि देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर 12 की संख्या में दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर सब ऑफिसर जगदीश सिंह, फायरमैन संजीव शर्मा समेत अन्य फायरकर्मी आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करते रहे। वहीं, ईस्ट डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल, क्राइम ब्रांच डीएसपी सुखराज कटेवा, थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। रात 2.30 बजे खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह से नहीं बुझी तो जेसीबी से फैक्टरी की छत तोड़कर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही थी।
मालिक की जुबानी
चंडीगढ़ स्वीट्स के मालिक रमेश अग्रवाल ने बताया कि रोजाना की तरह रात करीब 8 बजे घर चले गए थे। इसके बाद फोन पर सूचना मिली कि फैक्टरी में आग लगी है। फौरन वह फैक्टरी पहुंचे। वहां पर आग काफी भड़की हुई थी। आग फैक्टरी में रखे मिठाइयों के डिब्बे से शुरू हुई है। गत्ते की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। आग में कितना नुकसान हुआ है, इसके बारे में कुछ बता नहीं सकता। आग काबू होेने पर ही सारी स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
50 मीटर की दूरी पर पॉवर ग्रिड
घटना वाली जगह से महज 50 मीटर की दूरी पर पॉवर ग्रिड था। यहां से लाइट पूरे एरिया में सप्लाई होती है। आनन फानन में एरिया के बिजली कनेक्शन को काटा गया। बिजली की हाई वोल्टेज तारें फैक्टरी के ऊपर से गुजर रही हैं। ऐसे में अगर आग पॉवर ग्रिड तक पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
एक के बाद एक कई धमाके
आग इतनी भयंकर थी कि फैक्टरी के आसपास रखे सामानों को अपने चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगते ही स्वीट्स फैक्टरी में एक के बाद एक कई जोरदार धमाके हुए। बताया गया कि धमाका गैस सिलिंडर के फटने या फिर अंदर रखे ज्वलनशील पदार्थ से हुआ हो सकता है। यह अभी तक साफ नहीं हो सका है कि इतने धमाके आखिरकार किस वजह से हुए।
फायर सब ऑफिसर झुलसे
आग इतनी बेकाबू थी कि लपटें दूर-दूर तक बाहर निकल रही थीं। इस दौरान फायर सब ऑफिसर जगदीश सिंह आग को बुझाने की कोशिश कर रहे थे। तभी वह आग की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए। पैर व अन्य जगहों आग से झुलस गए। पुलिस पीसीआर की मदद से उन्हें पीजीआई में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।