फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सुखना झील में व्यक्ति की तैरती हुई मिली लाश, मचा हड़कंप

सुखना झील में व्यक्ति की तैरती हुई मिली लाश, मचा हड़कंप

Sat, 06 Jul 2019 02:44 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
सुखना झील में व्यक्ति की तैरती हुई मिली लाश, मचा हड़कंप
चंडीगढ़। शुक्रवार सुबह सुखना झील में लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। पीसीआर ने शव को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। हालांकि, अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। सेक्टर-3 थाना पुलिस आसपास के थानों में लापता लोगों के फोटो से शव के फोटो का मिलान करने में जुटी है। शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे की है। सीआरपीएफ की महिला कांस्टेबल सुशीला सुखना झील पर रोजाना सुबह बोटिंग की प्रैक्टिस करने जाती हैं। इसी दौरान उन्होंने झील में एक शव देखा। उन्होंने मामले की सूचना लेक चौकी पुलिस को दी। सेक्टर-3 थाना प्रभारी नीरज सरना, लेक चौकी इंचार्ज जसपाल सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल तक पहुंचाया। पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


शव 5 से 6 दिन पुराना बताया जा रहा
पुलिस के अनुसार शव 5-6 दिन से ज्यादा पुराना लग रहा है। मृतक की आयु लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसने नीले रंग की जींस व रंगदार टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस को ऐसा कोई दस्तावेज भी नहीं मिला, जिससे पहचान हो सके। शव की फोटो आसपास के थानों में दे दी गई है। इसके अलावा पुलिस सोशल मीडिया के जरिए पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed