फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मर्डर केस में कार्रवाई न होने पर परिजनों ने किया थाने का घेराव

मर्डर केस में कार्रवाई न होने पर परिजनों ने किया थाने का घेराव

Mon, 01 Jul 2019 01:53 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
मर्डर केस में कार्रवाई न होने पर परिजनों ने किया थाने का घेराव
चंडीगढ़। सेक्टर 40 की मिनी मार्केट में अमित कटोच की हत्या के दो दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर परिजनों ने रविवार को सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन का घेराव किया। युवक की मां और भाई के साथ लगभग 50 से 60 रिश्तेदार व दोस्त थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करने लगे। एसएचओ ने लोगों को समझाया और कुछ लोगों को अंदर आकर बात करने के लिए कहा। एसएचओ के आश्वासन के बाद लोग माने।
विज्ञापन

रविवार सुबह अमित का मोहाली में दाहसंस्कार किया गया। मृतक के जुड़वा छोटे भाई सुमित ने मुखाग्नि दी। हत्या के दो दिनों बाद तक कोई कार्रवाई न होने से युवक की मां, भाई, जीजा व अन्य रिश्तेदारों सहित दोस्त दोपहर लगभग दो बजे सेक्टर 31 के पुलिस स्टेशन पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने कहा कि वीडियो फुटेज होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस ने मृतक के भाई सुमित, जीजा व कुछ और अन्य रिश्तेदारों को थाने में अंदर बुलाया। पुलिस ने अन्य लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। एसएचओ ने कहा कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। उसके बाद लोग शांत हुए और वापस लौट गए। ज्ञात हो कि बीते शुक्रवार को खरड़ निवासी अमित कटोच की चार लोगों ने सेक्टर-40 स्थित मिनी मार्केट में दिनदहाड़े चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी थी। हत्या का आरोप मृतक के ही पुराने दोस्त रजत तिवारी पर है।
विज्ञापन


सोशल साइट्स पर फोटो डाल रहा आरोपी, पुलिस चुप
परिजनों का आरोप है कि आरोपी सोशल साइटस पर हिल स्टेशन के फोटो अपलोड कर रहा है, लेकिन पुलिस कह रही है टेकभनॉलॉजी का जमाना है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। जब आरोपी टेकभनॉलॉजी का उपयोग कर रहा है तो पुलिस फिर क्यों पिछड़ रही है। उसे भी टेकभनॉलॉजी का उपयोग कर आरोपी को जल्द पकड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अपना काम करती तो मेरा बेटा आज साथ होता
अमित कटोच की मां ने कहा कि रजत तिवारी पर किडनैपिंग का मामला दर्ज है। सेक्टर 34 में उसकेखिलाफ केस भी दर्ज है। कुछ दिन पहले ही उसने हर्ष गोयल नाम के एक लड़के का अपहरण किया था। इससे पहले भी 2018 में चेकिंग के दौरान लगाए गए नाके पर होमगार्ड को टक्कर मारकर रजत भाग गया था। वांटेड होने के बावजूद वह खुलेआम बाहर घूम रहा था और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी थी। यदि समय रहते पुलिस अपना काम करती तो आज मेरा बेटा मेरे साथ होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed