{"_id":"5d13d3138ebc3e3cdf12faaf","slug":"156158028812-panchkula-news200","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः जीएमएसएच 16 में मरीज से मिलने से रोका तो गार्ड को बुरी तरह से पीटा, सिर में लगे टांके","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः जीएमएसएच 16 में मरीज से मिलने से रोका तो गार्ड को बुरी तरह से पीटा, सिर में लगे टांके
Thu, 27 Jun 2019 02:09 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
गार्ड से मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 16 हॉस्पिटल चंडीगढ़ के मेल वार्ड में मरीज और उसके तीमारदार ने वहां पर तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट की। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। गार्ड को इमरजेंसी में एडमिट कराया गया और सिर पर तीन टांके लगे हैं। हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से पुलिस को शिकायत दे दी गई है। देर रात पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी।
बताया गया है कि बुधवार शाम छह बजे मेल वार्ड में दाखिल जगदीश से मिलने के लिए कुछ लोग पहुंचे। उस समय सिक्योरिटी में संजीव कुमार की तैनाती थी। संजीव कुमार ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने जगदीश को बाहर बुला लिया। पहले तो बहस हुई और बाद में जगदीश और उनके साथ आए लोगों ने गार्ड को पीटना शुरू कर दिया।
इससे वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान आरोपियों ने संजीव के सिर पर नुकीली चीज मार दी, जिससे गार्ड के सिर पर गहरा घाव हो गया। उसके सिर पर तीन टांके लगे हैं। उसे इमरजेंसी में दाखिल कर लिया गया है। संजीव कुमार ने बताया कि शाम के छह बजे मरीजों को दवाई दी जाती है।
विज्ञापन
उस वक्त सिर्फ एक अटेंडेंट को मरीज से मिलने की छूट दी जाती है, इसलिए उन्हें रोका गया था, लेकिन वे मिलने की जिद करने लगे। रोकने पर गार्ड से मारपीट शुरू कर दी। डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. परमजीत ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। इस मामले की शिकायत पुलिस से कर दी गई है।
इसके साथ ही तीन मरीजों ने भी लिखकर दिया है कि मामले में गार्ड की कोई गलती नहीं थी। डॉ. परमजीत का कहना है कि यदि मरीज या उनके अटेंडेंट को गार्ड से कोई शिकायत थी तो उन्हें अस्पताल प्रशासन से शिकायत करनी चाहिए थी। यदि शिकायत मिलती तो एक्शन भी लेते।