{"_id":"5d0e8b338ebc3e0a3936f007","slug":"156123421112100-panchkula-news77","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट से चेहरा छुपा थाने से 100 मीटर दूर सात दुकानों में ताले तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हेलमेट से चेहरा छुपा थाने से 100 मीटर दूर सात दुकानों में ताले तोड़े
विज्ञापन
जीरकपुर। शुक्रवार रात को चोरों ने ढकोली थाने से महज सौ मीटर दूर गुरुनानक एनक्लेव की आठ दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने पहले एक हार्डवेयर की दुकान में चोरी की और उसके बाद लगातार 7 दुकानों के ताले तोड़कर उनमें से लाखों की नकदी व सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की वारदात से व्यापारी वर्ग में पुलिस प्रशासन के प्रति रोष है।
दुकानदारों ने बताया कि ढकोली सड़क पर सब्जी मंडी के सामने चोरों ने 4 दुकानों के ताले तोड़े। ढकोली थाने के नजदीक राधा हार्डवेयर इंटरप्राइजेज से चोर 30 हजार रुपये, आरजू प्लाइबोर्ड एंड हार्डवेयर से 15 हजार रुपये और दो लाख के चेक ले गए। हितेश ने बताया कि उनके चिकन कॉर्नर से करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी हुए हैं। पेंट शॉप व इसके साथ लगती दुकानों को भी चोरों ने निशाना बनाया और गल्लों में पड़ी नकदी पर हाथ साफ कर गए। दुकानदारों का आरोप है कि लगातार आठ दुकानों के ताले टूटते रहे, लेकिन ढकोली पुलिस पूरी रात सोती रही।
चोर सीसीटीवी में कैद
दो दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन चोर दिख रहे हैं, जिन्होंने हेलमेट पहना है। दुकानदारों ने शिकायत के साथ सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दी है। वहीं दोपहर को पुलिस की फोरेंसिक टीम ने कुछ दुकानों से उंगलियों के निशान व अन्य सबूत जुटाए। इससे पहले वीरवार रात को चोरों ने बलटाना क्षेत्र में 5 दुकानों को निशाना बनाया था।