{"_id":"5d0160dcbdec22073e119371","slug":"156037141118-panchkula-news88","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास फूट गहरे गंदे नाले में डूबा मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पचास फूट गहरे गंदे नाले में डूबा मिला व्यक्ति का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका। कालका-परवाणू बैरियर के ऊपरी तरफ गुजर रहे गहरे बरसाती नाले मेें बुधवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों ने दोपहर के समय देेखा की नाले में कोई व्यक्ति गिरा पड़ा है। इसकी जानकारी उन्होंने हिमाचल पुलिस को दी जिसके बाद हिमाचल पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि उक्त नाला कालका पुलिस के सीमा में है और कालका पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाते कालका के एसएचओ सुरेंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई में जुट गए। सीन आफ क्राइम टीम भी जरूरी साक्ष्य इकट्ठा करने पहुंची।
शव करीब पचास फुट गहरे गंदे नाले में डूबा हुआ था, जिस तक पहुंच पाना आसान नहीं था। पुलिस ने नगर-निगम पंचकूला के सफाई कर्मचारियों को मौके पर बुलाया जिन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद नाले से निकालकर शव को एक और किया। शव से दुर्गंध उठ रही थी।
शव करीब पचास फुट गहरे बरसाती नाले में गिरा होने के कारण ऊपर सड़क की ओर लेकर आना असंभव था। आसपास की फैक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकल भी नाले के पानी में मिला होने के कारण पानी बुरी तरह से गंदा था। गंदे पानी में डूबा होने के कारण शव पूरी तरह से गल चुका था। उसे रस्सी बांध निकालने में डर लग रहा था कि कहीं बाहर निकालते हुए शव क्षतविक्षत न हो जाए। ऐसे में सफाई कर्मचारियों ने सबसे पहले शव को तिरपाल व बिस्तरे में लपेटा और फिर उसपर कपड़ा ढक उसे स्ट्रेचर पर बांधा क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया। इस पूरे आपरेशन में करीब साढे़ तीन घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
कोट
परवाणू के एसएचओ से सूचना मिली थी जिसके बाद मैं मौके पर पहुंचा। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में लग रहा है कि व्यक्ति मुंह के बल नाले में जा गिरा होगा फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- सुरेंद्र, एसएचओ कालका