फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कालोनी में पथराव करने वाले हमलावरों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

कालोनी में पथराव करने वाले हमलावरों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Wed, 12 Jun 2019 01:32 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
कालोनी में पथराव करने वाले हमलावरों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
पंचकूला। सेक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी में बीते सोमवार की रात करीब 50-60 लोगों के कॉलोनी निवासी युवक लबल के मकान और पूर्व पार्षद की दुकान पर पथराव मामले में पंचकूला पुलिस ने हमलावरों पर हत्या के प्रयास समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों पर कालोनी वासी महिला पिंकी की शिकायत पर केस दर्ज किया है। हालांकि, मंगलवार की देर रात तक पुलिस एक भी आरोपी को अरेस्ट नहीं कर सकी। आरोपियों में शिवा, पंजा, राहुल, और मोटा विक्की समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पिंकी ने पुलिस को दी शिकायत में वारदात का कारण बीते रविवार से बढ़ी रंजिश को बताया। उन्होंने बताया कि रविवार की शाम मोटे विक्की ने मनोज से मारपीट की थी। फिर उनके बीच झगड़ा बढ़ा तो पिंकी के भाई लबल ने उन्हें झगड़े से रोकना चाहा। इस पर शिवा, पंजा, राहुल, और मोटा विक्की ने बाला की दुकान पर उसके भाई को मारने का प्रयास किया। पिंकी ने बताया कि झगड़ा रोकने के लिए उस समय वह भाई का पकड़कर घर ले गई। मामले के संबंध में उन्होंने मौलीजागरां थाना पुलिस को शिकायत देने की बात भी कही। फिर सोमवार की शाम लबल अपने पिता सहित थाना मौलीजागरां में समझौता करने पहुंचा। शाम करीब साढ़े सात बजे लबल थाने में मौजूद था और भाजपा नेता अनिल दुबे व अन्य लोग भी समझौता करवाने पहुंचे थे। उसी दौरान रात करीब 8 बजे पिंकी घर के पास गली में थी तो शिवा, मोटा विक्की, राहुल, अश्वनी, पंजा, अजय व अन्य करीब 50-60 हथियारबंद युवक वहां गंडासी, तलवारें, ईंट, पत्थर और बीयर की बोतलें लेकर पहुंच गए। बकौल पिंकी उन्होंने वहां से भागकर जान बचाई। लेकिन हमलावरों ने उनके घर पर पथराव कर तोड़फोड़ कर डाली। वारदात की सूचना पर पंचकूला पुलिस के जवान सुरक्षा जैकेट पहनकर वहां तैनात रहे। चंडीगढ़ पुलिस ने भी मौलीजागरां में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed