{"_id":"5cf5836cbdec2207675a0447","slug":"155959383216-panchkula-news61","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत के रास्ते तीन शोरूम में घुसे चोर, हजारों की नकदी और कीमती सामान उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छत के रास्ते तीन शोरूम में घुसे चोर, हजारों की नकदी और कीमती सामान उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-46सी में छत के रास्ते खिड़की तोड़कर तीन शोरूम में घुसकर चोरों ने करीब 50 हजार की नगदी, चांदी का सिक्का और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। मौके से शराब की बोतल, लाइटर समेत सिगरेट बरामद हुई है। कयास लगाया कि चोरों ने शोरूम के अंदर ही शराब पी होगी। वारदात स्थल से महज 20 मीटर की दूरी पर पुलिस बीट बॉक्स है। इसके बावजूद वारदात को अंजाम दिया गया। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
वारदात रविवार देर रात की है। सेक्टर-46सी एससीओ नंबर 79 की पहली मंजिल पर स्थित मेक ओवर प्लेस सैलून की संचालिका मोनिका ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ सैलून चलाती हैं। उनके यहां एक युवक काम करता है। रोजाना की तरह वह रात करीब 9 बजे सैलून को बंद कर घर चली गईं। सोमवार सुबह साढे़ आठ बजे मोबाइल पर सैलून में काम करने वाले युवक ने बताया कि यहां पर तोड़फोड़ हुई है। मौके पर पहुंचकर देखा तो छत के रास्ते की खिड़की टूटी हुई थी और गल्ले से 40 हजार नगदी, एक मोबाइल और कीमती सामान गायब थे। इसके अलावा बाथरूम में शराब की बोतल, लाइटर समेत सिगरेट पड़ी हुई थी। कयास लगाया गया कि चोरों ने शराब पीकर बोतल यहीं फेंक गए है।
वहीं, एससीओ नंबर 81 स्थित हेयर लेंथ सैलून के संचालक साजिद ने बताया कि उनके शोरूम से 10 हजार रुपये कैश, मोबाइल और घड़ी चोरों ने उड़ा दी। उन्होंने बताया कि उनके सैलून में तीन सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन आरोपियों ने वारदात के दौरान डीवीआर को तोड़कर बाथरूम में पानी के अंदर फेंक दिया जिससे वह डैमेज हो गया। इसके अलावा एससीओ नंबर 79 मार्केटिंग एजेंसी के संचालक जयंत ने बताया कि उनके दफ्तर से करीब 500 रुपये और चांदी का सिक्का चोर ले उड़े।
विज्ञापन
जब्त किए फिंगर प्रिंट
एक रात में चोरी की तीन वारदात की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। सीएफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर वारदात स्थल से फिंगर प्रिंट लिए। साथ ही पानी से मिले डीवीआर को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
छत पर मिली सीढ़ी
हेयर लेंथ सैलून के संचालक साजिद ने बताते हैं कि शोरूम की छत से एक लकड़ी की सीढ़ी मिली है। इसी सीढ़ी के सहारे चोर अंदर घुसे। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने पहले रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है।