फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एएसआई और दो हेड कांस्टेबल सहित छह लोग धोखाधड़ी के बाद पलिस गिरफ्त से बाहर ---

एएसआई और दो हेड कांस्टेबल सहित छह लोग धोखाधड़ी के बाद पलिस गिरफ्त से बाहर ---

Wed, 10 Apr 2019 01:23 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
एएसआई और दो हेड कांस्टेबल सहित छह लोग धोखाधड़ी के बाद पलिस गिरफ्त से बाहर ---
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा विधानसभा में क्लर्क भर्ती के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में एक एएसआई, दो कांस्टेबल समेत छह लोगों के खिलाफ चंडीमंदिर पुलिस ने बीते 29 मार्च को केस दर्ज कर लिया था। लेकिन अब तक भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मामले को लेकर डीसीपी ऑफिस की ओर से जांच के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद ही केस दर्ज किया गया था।
चंडीमंदिर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मूलरूप से जींद निवासी जोगिंद्र सिंह ने आरोप लगाया था कि आरोपी जसबीर सिंह, हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल जसविंद्र गुज्जर, उसका भाई हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, एएसआई चंद्र सिंह, राजपाल प्रेमी कैथल निवासी और एक अन्य व्यक्ति आनंद कुमार को 5 मई, 2016 को 12 लाख रुपये कैश दिए थे। आरोपियों ने 12 लाख रुपये की रकम हरियाणा विधानसभा में जोगिंद्र सिंह के दोनों बेटों को क्लर्क के पद पर भर्ती कराने के नाम पर ली थी। शिकायत में बताया कि 5 मई 2016 को हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह गुर्जर को पंचकूला मोरनी टी प्वाइंट पर यह पैसे दिए थे। इसके बदले आरोपी ने भरोसा दिलाने के लिए जोगिंद्र सिंह को चेक भी दिए थे। काम नहीं होने के बाद पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने पैसे वापस नहीं दिए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एग्जाम देने के बाद भी उनकी नियुक्ति नहीं हो पाई। उन्होंने डीसीपी से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे पैसे वापस दिलवाए जाएं। कई बार मांग करने के बाद भी आरोपियों ने पैसे नहीं दिए तो एक अगस्त 2018 को जोगिंद्र सिंह ने डीसीपी को शिकायत दी।
विज्ञापन


जोगिंद्र सिंह ने ब्याज पर लिए थे रुपये
जींद निवासी जोगिंद्र सिंह ने ब्याज पर पैसे लिए थे। इसके बाद वह पैसे अभी तक उन्हें नहीं मिले। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने खानापूर्ति के लिए केस दर्ज कर लिया है। अभी तक कोई कार्रवाई आरोपियों पर नहीं की गई है। इस तरह के हालात में उनका कर्ज बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की ओर से केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की ओर से कई जगह दबिश दी गई है। हालांकि अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। - नवीन कुमार, थाना प्रभारी, चंडीमंदिर पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed