युवक पर करीब एक दर्जन लड़कों ने किया हमला
पिंजौर। सब्जी लेने दुकान पर गए एक युवक पर करीब एक दर्जन लड़कों ने हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। राहित सैनी निवासी विश्वकर्मा कालोनी पिंजौर ने बताया कि विगत 31 मार्च को करीब रात 8 बजे अपनी कालोनी में स्थित सब्जी की दुकान पर घर के काम से गया था। इस दौरान नुकीले हथियारों से लैस वहां मौजूद करीब आठ दस लड़कों ने उस पर हमला कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि हमले से घबरा कर जब उसने शोर मचाया तो उसके मोहल्ले का लड़का नितिश उसे बचाने आया तो आरोपी युवकों ने उस भी पीट-पीटकर घायल कर दिया। मौके पर दुकानदार और राहगीरों के इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को गुहार लगाते हुए पीड़ित युवक ने कहा कि आरोपी लक्की, अजय ,मन्नू, काशु, दीपू आदि ने उसकी गर्दन और आंखों पर वार किया। इसलिए आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।