फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एएसआई और दो हेड कांस्टेबल समेत चार के खिलाफ 12 लाख की ठगी का केस दर्ज

एएसआई और दो हेड कांस्टेबल समेत चार के खिलाफ 12 लाख की ठगी का केस दर्ज

Wed, 03 Apr 2019 02:34 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 03 Apr 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
एएसआई और दो हेड कांस्टेबल समेत चार के खिलाफ 12 लाख की ठगी का केस दर्ज
नोएडा और रोहतक के ध्यानार्थ
विज्ञापन



एएसआई और दो हेड कांस्टेबल समेत चार के खिलाफ 12 लाख की ठगी का केस दर्ज

- आरोपियों ने हरियाणा विधानसभा में पीड़ित के दोनों बेटों को क्लर्क के पद पर भर्ती कराने का दिया था झांसा
- चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की तफ्तीश, आरोपियों में से एक कैथल का रहने वाला है

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा में क्लर्क भर्ती के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक एएसआई, दो कांस्टेबल समेत चार लोगों के खिलाफ चंडीमंदिर थाना पुलिस ने डीसीपी के आदेश पर आठ माह बाद केस दर्ज किया है। पीड़ित जोगिंद्र सिंह निवासी रामगढ़, पंचकूला की शिकायत पर पुलिस ने चारों के खिलाफ धोखाधड़ी, षड्यंत्र रचने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
चंडीमंदिर पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से जींद निवासी जोगिंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि एएसआई चंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल जसविंद्र सिंह गुर्जर और एक अन्य कैथल निवासी राजपाल प्रेमी ने उनसे 12 लाख रुपये की ठगी की है। चारों आरोपियों ने 12 लाख रुपये की रकम हरियाणा विधानसभा में जोगिंद्र सिंह के दोनों बेटों को क्लर्क के पद पर भर्ती कराने के नाम पर ली थी। शिकायत में बताया कि 5 मई 2016 को हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह गुर्जर को पंचकूला मोरनी टी प्वाइंट पर यह पैसे दिए थे। इसके बदले जसबीर सिंह गुर्जर ने भरोसा दिलाने के लिए जोगिंद्र सिंह को चेक दिए थे। जोगिंद्र सिंह ने काम नहीं होने के बाद पैसे वापस मांगे लेकिन आरोपियों ने पैसे वापस नहीं दिए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एग्जाम देने के बाद भी उनकी नियुक्ति नहीं हो पाई। उन्होंने डीसीपी से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे पैसे वापस दिलवाए जाएं। कई बार मांग करने के बाद भी चारों आरोपियों ने पैसे नहीं दिए तो एक अगस्त 2018 को जोगिंद्र सिंह ने डीसीपी को शिकायत दी थी।
विज्ञापन


थाईलैंड के टूर पर गए थे आरोपी
हरियाणा विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर एएसआई चंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह गुर्जर, जसविंद्र गुर्जर और आनंद कुमार 20 अगस्त 2016 को थाईलैंड में एक सप्ताह के टूर पर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने डीसीपी से लगाई गुहार
पीड़ित ने बताया कि पैसे नहीं मिलने पर डीसीपी कमलदीप गोयल से गुहार लगाई थी। इस पर पुलिस ने जांच कर केस दर्ज किया है। इस बाबत आरोपियों से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन इनके सभी के नंबर बंद आए हैं।


डीसीपी दफ्तर में पीड़ित ने शिकायत की थी। एएसआई, हेड कांस्टेबल सहित सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - नवीन कुमार, थाना प्रभारी, चंडीमंदिर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed