{"_id":"5ca3cc9abdec2213e272fca3","slug":"155423869710-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत का विकास कार्य रोकने पर हुआ झगड़ा, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत का विकास कार्य रोकने पर हुआ झगड़ा, केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत का विकास कार्य रोकने पर झगड़ा, केस दर्ज
विज्ञापन
पंचकूला। पंचायत का विकास कार्य रोकने पर बरवाला सरपंच के साथ आरोपियों ने हाथापाई करते हुए मारपीट की है। पुलिस ने मारपीट, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत आरोपी रामपाल राणा पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बरवाला के सरपंच बलजिंद्र गोयल ने बताया कि भूमिया जोहड़ के पास गली निर्माण का कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान सरपंच बलजिंद्र गोयल के साथ मौके पर मौजूद आरोपी रामपाल राणा ने हाथापाई करते हुए जमकर गाली गलौच की। इस दौरान आरोपी ने वहां पर खड़े व्यक्ति से भी धक्का-मुक्की की। साथ ही गली में बन रही एक दीवार को भी नुकसान पहुंचाकर काम बंद करा दिया है। जांच अधिकारी ऋषि पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी आरोपी हैं उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।