{"_id":"5c9fc544bdec2214680523be","slug":"15539746781524-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान। शहर में लगेंगे 24 घंटे चुनावी नाके","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सावधान। शहर में लगेंगे 24 घंटे चुनावी नाके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावधान। शहर में लगेंगे 24 घंटे चुनावी नाके
- हत्थे चढ़े तो खानी पड़ेगी हवालात की हवा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है चुनाव आयोग सख्त होता जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त डॉ. बलकार सिंह के निर्देश पर फ्लाइंग स्कॉड ने शहर में नाकाबंदी शुरू कर दी है। जोकि क्रमवार 24 घंटे चेकिंग कर रही है। इस क्रम में जहां वीरवार रात हाउसिंग बोर्ड के पास में उमेश कुमार के नेत्व में नाका लगाया गया। यहां आने-जाने वाले हर वाहन को रोक कर चेक किया गया। हालांकि किसी भी वाहन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। उमेश कुमार ने बताया कि रात में करीब 20 गाड़ियों को रोककर विधिवत चेक किया गया। इस दौरान फ्लाइंग स्कॉड के अधिकारी अशोक कुमार भी मौके पर मौजूद दिखे। जिन्होंने चेकिंग के दौरान स्टाफ पर पैनी नजर रखी। वहीं शुक्रवार को दिन में फ्लाइंग स्कॉड के अधिकारी त्रिलोक ठुकराल की देखरेख में पहले कालका-शिमला हाईवे पर नाका लगाया गया। इसके बाद शाम को करीब पांच बजे सेक्टर-19 रेलवे क्रासिंग पर नाका लगाया गया। त्रिलोक ठुकराल ने बताया कि नाके के दौरान अवैध शराब, असलहा और करंसी को चेक किया जा रहा है। यदि कोई संदिग्ध दिखाई देता है तो उससे विधिवत पूछताछ की जाती है।