{"_id":"5c9a839abdec22142e74a824","slug":"15536301902-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने पर ट्रक क्लीनर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली तारों की चपेट में आया ट्रक, क्लीनर की मौत
विज्ञापन
रायपुररानी। गांव ककराली के नजदीक चालक की लापरवाही के चलते एक ट्रक बिजली की तारों की चपेट में आने पर क्लीनर की मौत हो गई व चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात दवाइयों से भरा ट्रक अंबाला से नारायणगढ़ की तरफ जा रहा था। इस दौरान ट्रक तारों की चपेट में आने पर यह हादसा हो गया। पुलिस को दी शिकायत में मृतक युवक वाजिद के भाई वासिद पुत्र समसाद गांव रामड़ा जिला पानीपत वासी ने बताया कि वो खेतीबाड़ी का काम करते है और उसका छोटा भाई वाजिद ट्रक पर क्लीनर का काम करता है वह 4-5 दिन के लिए काम पर जाने की बात कहकर आया था और आज ककराली के पास बिजली के तारों की चपेट में आने से उसके भाई की मौत हो गई। इस हादसे में ड्राइवर की बड़ी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ और वाजिद की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी जांच में ट्रक चालक शार्टकट रास्ते से नारायणगढ़ जाने लगा था जिस कारण यह हादसा हुआ लेकिन चालक का मौके से फरार होना भी संदेह की बात है जिसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।