{"_id":"5c97d270bdec2213e3054a43","slug":"15534537653-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनेसमैन के खाली घर को चोरों ने घुसकर की लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजनेसमैन के खाली घर को चोरों ने घुसकर की लाखों की चोरी
विज्ञापन
बिजनेसमैन परिवार के साथ गए थे बाहर, चोरों ने उड़ाए पांच लाख के गहने
- दीवार फांद कर बाउंड्री वॉल में पहुंचे, किचन की ग्रिल तोड़ घर में घुसे चोर
- घर लौटने पर हुआ खुलासा, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
- सेक्टर-25 स्थित मकान-316 को चोरों ने बनाया निशाना
- पुलिस खंगालेगी आसपास के सीसीटीवी कैमरों का रिकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-25 स्थित एक बिजनेसमैन के खाली मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर करीब पांच लाख की ज्वैलरी उड़ा ले गए। चोर घर की बाउंड्रीवाल को फांदते हुए किचन की ग्रिल को तोड़कर अंदर घुसे। चोरी की वारदात का खुलासा बिजनेसमैन के घर लौटने पर हुआ। वहीं चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि वे वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह को जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे। क्योंकि प्राथमिक जांच में उनके हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। जिसके जरिए वह जल्द ही उन तक पहुंचेंगे। इसके अलावा पुलिस मकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।
सेक्टर-25 स्थित मकान नंबर-316 के मालिक बिजनेसमैन अमित सिंगला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी कार्य के चलते परिवार के साथ दो दिन के लिए बाहर गए थे। रविवार शाम को जब वे वापस लौटे तो देखा कि किचन की ग्रिल टूटी हुई थी और घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। जब लॉकर को चेक किया तो सभी खुले मिले। उन्होंने बताया कि चोर करीब पांच लाख रुपये के गहने चुरा ले गए हैं। उन्होंने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। बिजनेसमैन ने बताया कि चोर सोने के कंगन, टॉप्स, हीरे की ज्वैलरी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने घर के सभी कमरों को खंगाला।
पुलिस खंगालेगी पड़ोसियों के सीसीटीवी कैमरे
चोरी की वारदात को जल्द सुलझाने के लिए पुलिस सोमवार को पड़ोसियों के सीसीटीवी कैमरे खंगालेगी। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने मौक-ए-वारदात से सैंपल भरे हैं। जिसे टेस्ट के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस की मुस्तैदी को ठेंगा दिखा रहे चोर
शहर की सुरक्षा व्यवस्था कितनी चाकचौबंद है इसका अंदाजा आए दिन होने वाली चोरी और लूटपाट की घटनाओं से सहज लगाया जा सकता है। हर वारदात के बाद पुलिस अधिकारी एक ही रटा-रटाया बयान देते हैं कि वह वारदात का खुलासा जल्द करेंगे। लेकिन सच्चाई इससे विपरीत है। यदि पिछले दिनों के कुछ आंकड़ों में नजर दौड़ाई जाए तो अधिकांश चोरी की वारदातें अनसुलझी है। इससे स्पष्ट होता है कि पुलिस चोर गिरोह के समक्ष बौनी नजर आ रही है।
पुलिस घटना की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जैसे ही वारदात की सूचना पुलिस फॉरेंसिक और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - नवीन कुमार, थाना प्रभारी चंडीमंदिर।