{"_id":"5c8ab152bdec2214586c2f16","slug":"15525933251-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार गया था अमृतसर शादी में, चोरों ने उड़ा दिए घर से गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार गया था अमृतसर शादी में, चोरों ने उड़ा दिए घर से गहने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार गया था शादी में अमृतसर, चोरों ने उड़ा दिए घर से गहने
पंचकूला। सेक्टर-26 का रहने वाला एक परिवार अमृतसर शादी समारोह में गया। पीछे से घर के ताले तोड़कर चोरों ने सामान उड़ा दिया। पुलिस ने मोहित सारंगल की शिकायत पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में मोहित ने बताया कि वह सात मार्च को घर से शादी अटेंड करने अमृतसर गए थे। शादी समारोह में जाने के बाद आठ मार्च को सुबह तीन बजे पड़ोसियों ने घर में चोरी की सूचना दी। सूचना के बाद मोहित घर आ गए। घर पहुंचे तो उनका घर चोरों ने खंगाल लिया था। मकान के फर्स्ट फ्लोर और ग्राउंड फ्लोर में दरवाजे और अलमारियों को तोड़कर कर सामान चोरी कर लिया था। मोहित ने बताया कि घर से आधा तोला एक जोड़ी सोने की बाली, सोने की लाकेट और चेन, दो अंगूठी, चार चांदी की प्लेट, कान की बाली दो जोड़ी, तीन घड़ियां, चांदी के दस सिक्के, बारह कीमती पेन और बिना सिले कुछ नए कपड़े चोरी हो गए। चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
चंडीमंदिर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। करीब एक लाख के गहने चोरी हो गए हैं।