फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अवैध रेत भंडारण करने वाले करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ जिला खनन अधिकारी ने करवाया मामला दर्ज

अवैध रेत भंडारण करने वाले करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ जिला खनन अधिकारी ने करवाया मामला दर्ज

Thu, 14 Mar 2019 01:56 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
अवैध रेत भंडारण करने वाले करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ जिला खनन अधिकारी ने करवाया मामला दर्ज
अवैध खनन कर रेत भंडारण करने वाले करीब दो दर्जन के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन


- जिला खनन अधिकारी ने करवाया आरोपियों पर केस दर्ज
- पीडब्ल्यूडी विभाग की जमीन पर कर रखा है रेत का भंडारण

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। अवैध खनन करके रेत का भंडारण करने वाले करीब दो दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ पुलिस ने सरकारी राजस्व की चोरी करने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। खनन अधिकारी खान एवं भू विज्ञान विभाग पंचकूला राजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव सूरजपुर, रामपुर सियुडी, नालागढ़ रोड क्षेत्र में सड़क के किनारे कुछ व्यक्तियों ने रेत के बड़े-बड़े स्टॉक लगा रखे हैं। खनन अधिकारी ने बताया कि उक्त रेत का भंडारण करने वाले व्यक्तियों से कई बार विभाग ने रेत भंडारण की खरीद-फरोख्त आदि के सबूत मांगे लेकिन उक्त रेत भंडार के मालिकों द्वारा इस बारे में कोई भी सबूत पेश नहीं किया गया। खनन अधिकारी ने पुलिस को बताया कि उन्हें आशंका है कि उक्त रेत का भंडारण करने वाले व्यक्तियों ने रेत का स्टॉक अवैध खनन करके अथवा चोरी कर लगाया है। इसके अलावा खनन अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग की जमीन पर रेत का भंडारण कर रखा हैं। पुलिस ने खनन अधिकारी की शिकायत राकेश सिंगल, धन सिंह, राणा ट्रेडिंग कंपनी, वीरपाल, राजेश शर्मा, प्रदीप, गुरु कृपा ग्रेवल, निरंजन सिंह, विवेक पुरी, योगेंद्र ठाकुर, शर्मा बिल्डिंग मैटेरियल, ठाकुर कैरेज कांट्रेक्टर, शंकर लाल, शंकर सपेरा, शिव शक्ति बिल्डिंग, फ्रेंड्स बिल्डिंग मैटेरियल, पंकज, खान ट्रेडर, हिमाचल ट्रेडर, जसबीर सिंह, अमरनाथ बिल्डिंग, शिव भोले बिल्डिंग, शिंदे बिल्डिंग, गुुरवचन सिंह आदि के खिलाफ माइन्स एंड मिनरल एक्ट की धारा 21(4) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed