{"_id":"5c86bae4bdec221465557e6c","slug":"155233363212-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से गैंगरेप करने का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से गैंगरेप करने का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से गैंगरेप करने का एक आरोपी गिरफ्तार
- तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
- इंजेक्शन लगाकर होटल में किया है रेप
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पंचकूला सेक्टर-11 के होटल में एक युवती को नशे का इंजेक्शन देकर गैंगरेप करने का आरोपी विक्रम गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपी रमन सहित दो आरोपी अभी फरार चल रहे है। पुलिस सभी की तलाश में दबिश दे रही है। सेक्टर-5 महिला थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसके बाद उसके संलिप्त होने की बात सामने आई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विक्रम सेक्टर-28 का रहने वाला है। वहीं रमन सहित दो आरोपी फरार चल रहे हैं। इन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने चारों आरोपियों पर गैंगरेप का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि सेक्टर-11 के होटल में उसे नशे का इंजेक्शन देकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों पर गैंगरेप का दर्ज किया है। युवती ने आरोप लगाया कि इंजेक्शन की डोज देने के बाद उसे एक कमरे में ले जाया गया। इसके बाद आरोपी विक्रम, रमन सहित अन्य ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब युवती ने रोका तो उसे दोबारा से नशे का इंजेक्शन दिया गया। उसके बाद तीनों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। महिला थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि मेडिकल की स्टडी कर रही पीड़ित युवती को पीजीआई में एडमिट करवाया गया। पिछले कई दिनों से किसी को इस बारे में पता ही नहीं था, क्योंकि युवती बयान देने की हालात में नहीं थी।
सभी पहलुओं पर चल रही है जांच
युवती अपने दोस्त के साथ गई थी। जहां उसने जबरदस्ती इस युवती को नशे के इंजेक्शन लगाए हैं। इसकेे बाद युवती की तबीयत खराब हो गई थी। रेप करने के बाद सभी आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए थे। इसके बाद तबीयत खराब होने पर युवती को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था। जहां हालात गंभीर होने का हवाला देकर उसे भर्ती नहीं किया गया तो उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। महिला थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस कई दिनों से पीजीआई में युवती का बयान दर्ज करने जा रही थी। युवती ने होश में आने के बाद जो बयान दिए हैं। बयान के आधार पर गैंगरेप की धाराओं के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।