{"_id":"5c76e680bdec22556768112d","slug":"155129622816-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान से चोर ने चुराई एलसीडी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से चोर ने चुराई एलसीडी
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर दुकान में लगी एलसीडी के साथ-साथ अन्य सामान चोरी करने की वारदात को अंजाम दे डाला। शिकायतकर्ता कृष्णा इंटरप्राइजेज के मालिक गिरधर गोयल ने शिकायत में बताया कि उसकी दुकान नालागढ़ रोड पर स्थित है। सोमवार 25 फरवरी की शाम करीब साढ़े 6 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया अगले दिन 26 फरवरी को जब सुबह साढ़े 9 बजे दुकान पर पहुंचा तो और दुकान खोल कर देखी तो देखा कि दुकान से एक एलसीडी और तारों से भरा एक बैग और कुछ अन्य सामान चोरी हो गया है। दुकानदार ने बताया कि अज्ञात चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे उसे करीब 20 हजार रुपये के सामान का नुकसान हुआ है। शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात चोर की फोटो सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।