फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एक्स आर्मी मैन के घर पर किया पथराव,सैल्फ डिफैंस के लिए हवाई फायर करने पर आरोपी मौके से भागे

एक्स आर्मी मैन के घर पर किया पथराव,सैल्फ डिफैंस के लिए हवाई फायर करने पर आरोपी मौके से भागे

Fri, 15 Feb 2019 01:42 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
एक्स आर्मी मैन के घर पर किया पथराव,सैल्फ डिफैंस के लिए हवाई फायर करने पर आरोपी मौके से भागे
पूर्व फौजी के घर पर किया पथराव
विज्ञापन

अपनी सुरक्षा में किए दो हवाई फायर, आरोपी मौके से भागे
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। करीब 12 युवकों ने एक पूर्व फौजी के घर पर पथराव कर उसके साथ मारपीट की। अपनी सुरक्षा के लिए पूर्व फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर किया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पूर्व फौजी की शिकायत के आधार पर करीब आधा दर्जन युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पूर्व फौजी जसवंत सिंह निवासी सुभाष नगर कालोनी एचएमटी पिंजौर ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे वह अपने परिवार सहित घर में मौजूद था। घर के बाहर करीब 12 युवकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और उसके घर पर पथराव भी किया। उसके बाद आरोपी युवक उसके घर के भीतर घुस गए और उनमें से कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान शोर सुनकर उसके परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर आ गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि अपने परिवार की सुरक्षा के लिए उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दो हवाई फायर किए जिससे डर कर आरोपी हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

पूर्व फौजी शिकायत में बताया कि बाद में उसे पता चला कि आरोपी युवकों की उसके भाई जगतार सिंह के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। पुलिस ने फौजी जसवंत सिंह की शिकायत पर आरोपी मलकीत सिंह, राजेश कुमार, हरविंद्र सिंह, अश्वनी कुमार, हरीश कुमार, आशिफ के साथ साथ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed