फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सनातन हिन्दू व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

सनातन हिन्दू व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

Tue, 12 Feb 2019 02:18 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 12 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
सनातन हिन्दू व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
सनातन हिन्दू व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
विज्ञापन


- वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने डीसीपी को शिकायत देकर की कार्रवाई की मांग
- डीसीपी बोले- जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सनातन हिन्दू व्हाट्स एप ग्रुप के एडमिन व उसके कुछ सदस्यों पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सोमवार को डीसीपी कमलदीप गोयल को लिखित शिकायत दी है। डीसीपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वार्ड-13 के पूर्व पार्षद रविकांत स्वामी ने डीसीपी को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि सनातन हिन्दू व्हाट्स एप ग्रुप के एडमिन व कुछ सदस्य ने कांग्रेस व कार्यकर्ताओं के बारे में अभद्र, अश्लील भाषा का प्रयोग किया है। इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी से कांग्रेसी नेताओं में रोष है। रविकांत स्वामी ने बताया कि उन्हें ग्रुप में 10 फरवरी को ही शामिल किया गया था। इसके कुछ ही देर बाद ग्रुप के एडमिन व सदस्यों द्वारा कांग्रेस पार्टी के लीडर्स पर सहन न करने वाली अभद्र भाषा में टिप्पणी पोस्ट की गई। ग्रुप का नाम सनातन हिन्दू धर्म रखकर व इस प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी करना भी हिन्दू धर्म के खिलाफ है।

धार्मिक भावनाओं किया जा रहा है खिलवाड़
ग्रुप पर इस प्रकार की टिप्पणियों से कांग्रेस व हिन्दू धर्म की आस्था को भी ठेस पहुंची है। इस संबंध में पंचकूला प्रशासन से कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपील की है कि वह आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें। हरियाणा महिला कांग्रेस की नेता रंजीता मेहता ने डीसीपी से मांग की है कि ग्रुप के अंदर जो अशोभनीय बातें महिलाओं के प्रति लिखी गई हैं वह सहन नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने बताया कि डीसीपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान रविकांत स्वामी, रंजीता मेहता, राजीव सिंह, रविंद्र, सोहनलाल, पूनम सोनी, जयदीप सैनी, कृष्ण गोयल, अंकुर गुलाटी, एडवोकेट उदित मेंदीरत्ता, राहुल गर्ग, महावीर सिंह, राणा अंकित चावला, जीतू, लवकेश, सुशील धीमान, पवन, परमेश्वर मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसीपी मुनीष सहगल को जांच के आदेश
डीसीपी कमलदीप गोयल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसीपी मुनीष सहगल को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed