{"_id":"5c55f209bdec2256646ab15c","slug":"15491365061-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिसेपशन पार्टी से चोरों ने उड़ाया दूल्हे की मां का पर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिसेपशन पार्टी से चोरों ने उड़ाया दूल्हे की मां का पर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिसेपशन पार्टी से चोरों ने उड़ाया दूल्हे की मां का पर्स
शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर एक स्थित रेड बिशप में आयोजित रिसेपश्न समारोह से चोरों ने दूल्हे की मां का पर्स उस समय उड़ा लिया, जब वह शगुन की रस्म में व्यस्त थीं। शगुन की रस्म खत्म होने पर जब दूल्हे की मां ने देखा पर्स गायब है। इसके बाद उन्होंने बैंक्वेट हाल में आसपास व रेड बिशप में लगे सीसीटीवी कैमरा भी चेक करवाए लेकिन पर्स चोर का सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि एक फरवरी की रात सेक्टर एक स्थित रेड बिशप में उनके बेटे श्रेय सिंह की रिसेपशन समारोह का आयोजन किया गया था। जिस दौरान उनका बेटा व बहू स्टेज पर बैठे थे। उस समय शगुन की रस्म चल रही थी और वह अपनी उन्हें गिफ्ट दे रही थीं। जिस दौरान उन्होंने अपना गोल्डन कलर का पर्स स्टेज के पास रख दिया और रस्म खत्म होने के बाद जब उन्होंने पर्स देखा तो वहां नहीं था। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पर्स में कुछ शगुन के लिफाफे और गोल्ड की कुछ ज्वेलरी थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।