फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   युवती घर से गायब, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

युवती घर से गायब, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

Tue, 29 Jan 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
युवती घर से गायब, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस
युवती घर से गायब, अपहरण का केस दर्ज
विज्ञापन

पंचकूला। युवती के घर से गायब होने पर पिता की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि वह पंचकूला के गांव महेशपुर में किराए के मकान में रहता है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसकी पत्नी कोठियों में साफ सफाई का काम करती है। उनकी 19 वर्षीय बेटी 12वीं फेल थी। वह घर पर रहती थी। 23 जनवरी को पति-पत्नी काम पर चले गए थे। शाम को जब वे वापस आए तो उनकी बेटी घर से गायब थी। जब उन्होंने आसपास पता लगाया तो पता चला कि उनकी बेटी बैग लेकर घर से चली गई है। वह घर में रखे पैसे और जेवरात लेकर गई है। पिता ने शक जताया कि उनके पड़ोस में एक लड़का रहता था। वह भी गायब है। पिता ने पुलिस को दी शिकायत में शक जताया है कि शादी की नियत से युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed