फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   डंपिंग ग्राउंड में डस्टबिन से मिला नवजात मृत शिशु

डंपिंग ग्राउंड में डस्टबिन से मिला नवजात मृत शिशु

Tue, 22 Jan 2019 01:11 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
डंपिंग ग्राउंड में डस्टबिन से मिला नवजात मृत शिशु
डंपिंग ग्राउंड में डस्टबिन से मिला नवजात मृत शिशु
विज्ञापन


- अभयपुर गांव में डस्टबिन गाड़ी से कूड़ा उठाकर डंपिंग ग्राउंड सेक्टर-23 पहुंचा था ड्राइवर
- एमसी की गाड़ी के ड्राइवर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चंडीमंदिर पुलिस ने दर्ज किया केस

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। डंपिग ग्राउंड में डस्टबिन खाली करने के दौरान एक नवजात शिशु का शव मिला। नगर निगम लिफ्टिंग ड्राइवर देवेंद्र सिंह के बयान पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा -318 के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर -26 निवासी देवेंद्र कुुमार ने बताया कि 20 जनवरी को सुबह 8.25 बजे अपने सहकर्मी प्रदीप कुमार के साथ रैली गया। रैली सेक्टर-12 से सरकारी गाड़ी लेकर पंचकूला स्थित अभयपुर गांव से डस्टबिन गाड़ी से कूड़ा उठाकर डंपिंग ग्राउंड सेक्टर-23 पहुंचा। इसके बाद जब डस्टबिन खाली किया तो उसमें एक नवजात शिशु का शव मिला। शव लड़के का बताया जा रहा है। देवेंद्र कुमार ने डस्टबिन खाली करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बच्चे का शव दो दिन पुराना है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। चंडीमंदिर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस को दी गई शिकायत में देवेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध संबंध के कारण पैदा हुए इस नवजात को मारकर भी यहां फेंका जा सकता है। वहीं, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि डस्टबिन में कूड़ा कौन फेंकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed