फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   माँ के सामने बेटे पर रॉड और डंडों से हमला कर बेटे को किया घायल,पुलिस ने किया मामला दर्ज

माँ के सामने बेटे पर रॉड और डंडों से हमला कर बेटे को किया घायल,पुलिस ने किया मामला दर्ज

Mon, 14 Jan 2019 01:23 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
माँ के सामने बेटे पर रॉड और डंडों से हमला कर बेटे को  किया घायल,पुलिस ने किया मामला दर्ज
रॉड और डंडों से हमला कर घायल करने पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। कार में अपने गांव करनपुर जा रहे मां-बेटे को रोक कर बाइक सवार आरोपियों ने रॉड आदि से उन पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना विगत 3 जनवरी की है। शिकायतकर्ता गुरूध्यान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विगत तीन जनवरी को वह अपनी माता को साथ लेकर कार से गांव खेड़ावाली से अपने गांव करनपुर जा रहा था। वह जैसे ही गांव करनपुर टपरियां पहुंचा तो आरोपी विक्रमजीत सिंह, सुलखन सिंह और बलविंद्र सिंह दो बाइकों पर सवार होकर आए और उन्होंने बाइक उसकी कार के आगे अड़ा दीं। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस वजह से उसे अपनी कार रोकनी पड़ी, इसके बाद आरोपियों ने उसके ऊपर रॉड और डंडों से हमला कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उसकी कार के शीशे भी तोड़ दिए और उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। अचानक उसके ऊपर हुए हमले को देख कर कार में बैठी उसकी मां ने चीखना शुरू कर दिया जिस पर आरोपी शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग खड़े हुए। शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना के बाद उसने सरकारी अस्पताल से मेडिकल करवा कर पिंजौर थाने में जमा करवा दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना के बाद उसकी आरोपियों के साथ पंचायती फैसले को लेकर बात चल रही थी लेकिन अपनी गलती मानने की बजाय आरोपी उल्टा उसे धमकाने लग गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि पंचायती फैसला न होने पर उसने आरोपियों से जान का खतरा होने की शिकायत पिंजौर पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed