फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हत्या का आरोपी बरवाला से गिरफ्तार

हत्या का आरोपी बरवाला से गिरफ्तार

Sun, 13 Jan 2019 01:26 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
हत्या का आरोपी बरवाला से गिरफ्तार
हत्या का आरोपी बरवाला से गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को होटल के पीछे फेंक कर बाइक से भागने वाले आरोपी को चंडीमंदिर थाना पुलिस ने बरवाला से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के आरोपी की पहचान आरोपी जसविंद्र उर्फ पाट्टा निवासी गांव खटौली के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नरेन्द्र सिंह निवासी गांव प्लासरा भोज मोरनी ने बताया था कि रायपुररानी रोड पर उसका एक होटल है, जो करीब एक महीने से बंद है। होटल की चहारदीवारी पर अभी गेट नहीं लगा है। इसलिए दिन व शाम को वह होटल की देखरेख के लिए आता-जाता रहता है। उसने बताया कि 6 जनवरी को शाम करीब सवा छह बजे अपने घर से होटल के पास पहुंचा तो देखा कि एक बाइक जिस पर एक युवक व पीछे एक महिला सवार थी। वह होटल के सामने से तेज रफ्तार से रायपुररानी की तरफ चले गए। होटल बंद होने के कारण शक हुआ तो अंदर, बाहर से चैक किया। होटल के पीछे गया तो एक जवान व्यक्ति की लाश पड़ी मिली, जिसके सिर से खून बह रहा था। गले में मफलर से फंदा लगा हुआ था और उसी के पास एक बाइक पड़ी थी। उसने घटना की सूचना पुलिस चौकी मोरनी को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शिकायतकर्ता ने शक जताया था कि हत्या करने वाले युवक और महिला ही हैं, जो इधर से भाग कर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed