फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सीनियर बैंक मैनेजर के घर से डायमंड, ज्वैलरी समेत लाखों की चोरी

सीनियर बैंक मैनेजर के घर से डायमंड, ज्वैलरी समेत लाखों की चोरी

Tue, 01 Jan 2019 02:18 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 01 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
सीनियर बैंक मैनेजर के घर से डायमंड, ज्वैलरी समेत लाखों की चोरी
सीनियर बैंक मैनेजर के घर से डायमंड, ज्वैलरी समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन


- पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
- सोमवार सुबह तक चोरी हुए मोबाइल पर हो रही थी रिंग

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। चोरों में पुलिस का कितना खौफ है इसका अंदाजा एक ही सेक्टर में लगातार हो रही घटनाओं से लगाया जा सकता है। चार दिन पहले एसएचओ की गाड़ी को टक्कर मारकर चोर मौके से फरार हो गए थे। चोरों की हिम्मत और पुलिस के ढीलेपन का अंदाजा लगाया जा सकता है। सेक्टर-12-ए स्थित एक मकान में किराए पर रहने वाले सीनियर बैंक मैनेजर रवि सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह परिवार के साथ रविवार को मार्केट सामान लेने गए थे। जब वह वापस आए तो घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। पुलिस ने रवि की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रवि ने बताया कि वह रविवार को छुट्टी होने के कारण घर पर थे। शाम करीब साढ़े छह बजे परिवार के साथ जीरकपुर शॉपिंग के लिए गए थे। वहां से करीब साढ़े आठ बजे वापस आए। उन्होंने देखा कि बाथरूम का दरवाजा टूटा है और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। रवि ने बताया कि चोरों ने घर में रखी अलमारी को तोड़कर उसमें से करीब 25 हजार कैश, एक गोल्ड चेन, मंगलसूत्र, सोने की तीन अंगुठियां, टॉप्स, दो सोने के कंगन, डायमंड के टॉप्स, गले का पैंडल और एमआई कंपनी का नोट थ्री फोन भी चोर चुरा कर ले गए हैं।
विज्ञापन

रवि सिंह गुलेरिया ने बताया कि वह लगभग पिछले एक साल से सेक्टर-12-ए में परिवार के साथ रहते हैं और वह बैंक में सीनियर मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को वह अपने परिवार के साथ जब शॉपिंग के लिए उस समय घर पर कोई नहीं था। उन्होंने बताया कि चोर घर लाखों की ज्वेलरी के साथ उनका ऑफिस का फोन भी चुरा ले गए और वह फोन सोमवार सुबह तक ऑन भी था। उन्होंने सोमवार सुबह अपने बैंक के नंबर पर कॉल करके चैक किया तो उस समय भी फोन पर रिंग जा रही थी। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी थी, ताकि चोरों की लोकेशन का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed